By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने स्वरोजगार के अवसर बढ़ाये जाने के दृष्टिगत जारी किये दिशा निर्देश 
उत्तराखंड

सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने स्वरोजगार के अवसर बढ़ाये जाने के दृष्टिगत जारी किये दिशा निर्देश 

lokmatujala
Last updated: October 26, 2024 6:21 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न सामुदायिक संगठनों, स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन तथा कल्स्टर फेडरेशनों को स्थायी स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु ग्राम्य विकास विभाग द्वारा विभिन्न विकास कार्यकमों का कियान्वयन किया जा रहा है। इन संगठनों के सदस्यों के उद्यमिता विकास तथा विस्तार हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर विभिन्न खाद्य उत्पादों जैसे जैम, जैली, जूस, अचार, पापड़, चटनी, शहद, दुग्ध उत्पाद, बैकरी उत्पाद, मसाले एवं अन्य सामग्री निर्मित की जाती हैं, जिनकी मानको के अनुरूप गुणवत्ता निर्धारित होती है। सभी समूहों द्वारा उत्पादित इन उत्पादों की गुणवत्ता, प्रसंस्करण और पैकेजिंग में सुधार, विपणन से संबंधित कौशल का विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करते हुए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाये जाने के दृष्टिगत सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।
सचिव ग्राम्य विकास द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समूहों द्वारा उत्पादित खाद्य सामग्री के उत्पादन हेतु ऑनलाईन FSSAI प्रमाणीकरण किया जाना अनिवार्य होगा। खाद्य सामग्री की पैकेजिंग पर Ingredients, date of Manufacturing/Expiry, निर्मितकर्ता का नाम स्पष्ट रूप से अंकित किया जाये। उत्पाद की गुणवत्ता और शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए मानकीकृत (Standardised) पैकेजिंग की जाएगी, खाद्य उत्पादों के लिए स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा निर्मित उत्पादों में किसी भी तरह के फूड कलर का उपयोग नहीं किया जायेगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अपरिहार्य स्थिति में यदि आवश्यक हो तो निर्धारित मानकानुरूप उपयोग किया जाय, उत्पादों के प्रसंस्करण सामग्री और तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जाए, रसायनिक संरक्षकों (Preservatives) का उपयोग आवश्यकता होने पर ही मानकों के अनुसार किया जायेगा, निर्मित उत्पादों की नियमित रूप से गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाय तथा उत्पादन में नए प्रयोग और नवाचार को बढ़ावा दिया जाए।
सचिव ग्राम्य विकास द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि समूहों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली मशीनों की नियमित देखभाल की जाए। खराब स्थिति में तुरंत मरम्मत की व्यवस्था हो, ताकि उत्पादन में बाधा न हो। ग्राम स्तर पर एरिया कॉर्डिनेटर, विकास खंड स्तर पर बीएमएम, और जनपद स्तर पर डीटीई को उत्पादों की गुणवत्ता और विपणन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश है कि प्रत्येक माह समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता और पैकेजिंग मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एनआरएलएम/ग्रामोत्थान के स्वयं सहायता समूह के ऐसे सभी सदस्य जो उद्यम स्थापित या विस्तार करना चाहते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिया जाए। इस योजना के अंतर्गत समूहों को आधुनिक प्रौद्योगिकी, उपकरणों के उपयोग एवं उद्यमिता विकास से जुड़े प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें अधिक उत्पादक और कुशल बनने में सहायता मिलेगी।
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh Dhamicluster federationscommunity organizationsDehradunNewsRural Development DepartmentSecretary Rural Development Radhika JhaSelf Help GroupsUttarakhandvillage organizations
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

संजय भाटिया: करनाल से सांसद से राज्यसभा तक, जीटी बेल्ट का प्रमुख पंजाबी चेहरा

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य संजय भाटिया कॉलेज समय से ही राजनीति में…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

विद्यालयी शिक्षा मंत्री रावत ने शिक्षकों और छात्रों के उत्साहवर्धन पर जोर दिया

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

यमकेश्वर इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन, दो मुख्यमंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति

By lokmatujala
उत्तराखंड

एक मई से बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे सरकारी मुलाजिम

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
संजय भाटिया: करनाल से सांसद से राज्यसभा तक, जीटी बेल्ट का प्रमुख पंजाबी चेहरा
March 17, 2026
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- वोट अमान्य घोषित न हों
March 17, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?