मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना राजनीतिक जनाधार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटा है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में रालोद ने पश्चिमी यूपी के नौ जिलों में अपनी नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है. हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने बुधवार को 73 पदाधिकारियों की सूची जारी की.
9 क्षेत्रीय उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी: रालोद ने नई कार्यकारिणी में अलग-अलग जिलों के नेताओं को जगह दी है. पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए नौ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं. इनमें गौतमबुद्ध नगर के मनवीर सिंह भाटी, शामली के सोहनपाल सिंह, मेरठ के विनय मल्लापुर और संजय चौधरी रसूलपुर शामिल हैं. इसके अलावा बुलंदशहर के योगेंद्र लोधी, हापुड़ के सुनील कुमार (जाटव), गाजियाबाद के सतीश राठी, मुजफ्फरनगर के जगदीश आर्य एडवोकेट और गौतमबुद्ध नगर के बिजेंद्र यादव को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
27 नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय महासचिव: नई कार्यकारिणी में 27 नेताओं को क्षेत्रीय महासचिव बनाया गया है. इनमें गाजियाबाद के सुशील तेवतिया और जितेंद्र सिंह कुंडू, गौतमबुद्ध नगर के हरवीर सिंह तालान, शामली के अरविंद कुमार और डॉक्टर गुलजार, मेरठ के डॉक्टर गुलजार, सुरेंद्र नागर और सतीश त्यागी को जगह मिली है. इसके अलावा बुलंदशहर के मनोज रानी और ब्रज मोहन त्यागी, मेरठ के अशोक चौधरी (गंगानगर) और योगेंद्र सिंह (पतला), हापुड़ के कृपाल सिंह, मुजफ्फरनगर के धर्मेंद्र तोमर और विकास बालियान को भी महासचिव बनाया गया है.
इस सूची में सहारनपुर के महावीर सैनी एडवोकेट, रमेश चौहान, अनिल कुमार और मनोज वर्मा को भी जिम्मेदारी मिली है. वहीं बागपत के भंवर सिंह जाटव और अवधेश राणा, हापुड़ के मुकेश त्यागी, बसरत अली खां, विकास चौधरी, डॉक्टर बृजेश कश्यप और डॉक्टर जितेंद्र मलिक को क्षेत्रीय महासचिव बनाया गया है. इसके अलावा बागपत के ओमवीर सिंह को भी इस सूची में शामिल किया गया है.
37 नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय सचिव: रालोद ने नई कार्यकारिणी में सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नौ जिलों के नेताओं को जगह दी है. पार्टी ने कुल 37 क्षेत्रीय सचिव बनाए हैं. इनमें मेरठ के ओंकार मलिक, हापुड़ के हरिराज त्यागी, मुजफ्फरनगर के विनोद कुमार, सहारनपुर के अमित कश्यप, गौतमबुद्ध नगर के करण ठाकुर, गाजियाबाद के प्रेमचंद भारती और बागपत के अनिल आर्य शामिल हैं.
इसके अलावा मेरठ के विजेंद्र सिंह भाटी, बागपत के अशोक खोखर, मेरठ के अभिषेक चौधरी और महरपाल सिंह, बुलंदशहर के सुशील गुर्जर, बागपत के मास्टर मनोज सिंह, मुजफ्फरनगर के नितिन बालियान और बागपत के डॉक्टर वीरेंद्र वैसला को क्षेत्रीय सचिव बनाया गया है. गाजियाबाद के लोकेश चौधरी और बिट्टू (खंजरपुर), बागपत के धर्मेंद्र चौधरी एडवोकेट, गाजियाबाद के अशोक (फपराना), बागपत के यशपाल त्यागी और गाजियाबाद के वीर सिंह को भी यह जिम्मेदारी मिली है.
वहीं मेरठ के नरेश कुमार और अक्षय मलिक, शामली के पप्पू पंवार, गाजियाबाद के देशपाल सिंह, शामली के सोकत जंग, बागपत के नरेंद्र भाटी और देवेंद्र धामा, मुजफ्फरनगर के अक्षय गुर्जर, सहारनपुर के मुकेश चौधरी और अभिषेक चौधरी, बुलंदशहर के सुधीर चौधरी, गाजियाबाद के सतवीर कसाना और जितेंद्र त्यागी, मेरठ के रवि चिकारा और नईम सागर तथा मेरठ के भैसा निवासी विकास सिंह को क्षेत्रीय सचिव बनाया गया है.
विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी: पार्टी प्रवक्ता आतिर रिजवी ने कहा कि रालोद विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी. शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार हर वर्ग के लोगों के बीच पहुंच रहे हैं. संगठन का उद्देश्य पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ ही जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करना है.
रालोद के हस्तिनापुर यानी पश्चिम क्षेत्र में कुल नौ जिले शामिल हैं. इनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और सहारनपुर आते हैं. नई कार्यकारिणी के गठन को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को सक्रिय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
