चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी में शामिल हो गए। राघव चड्ढा के साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी बीजेपी के हो गए। इसके साथ ही राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं।
राजनीति में आने से पहले राघव चड्ढा क्या करते थे? राघव चड्ढा ने कितनी तक पढ़ाई की है? किस कंपनी में करते थे जॉब? इस आर्टिकल में राघव चड्ढा से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी।
राजनीति में आने से पहले राघव चड्ढा 22 साल की उम्र में सीए बन गए थे। 22 साल की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट का लाइसेंस हासिल कर लिया था और इतनी कम उम्र में ही देश के हाई टैक्स पेयर की ग्रुप में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने मल्टीनेशनल ऑडिट कंसल्टिंग फर्म, डेलॉयट और थॉर्नटन में भी काम किया।
राघव चड्ढा का प्रोफाइल
- राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड से शिक्षा प्राप्त की।
- 2009 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया।
- 2011 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की कठिन परीक्षा पास की।
- राघव चड्ढा ने राजनीतिक सफर 23 साल की उम्र में शुरू की। उन्होंने 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में भाग लिया।
- वह 2012 में आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
- सिर्फ 26 वर्ष की आयु में उन्हें पार्टी के वित्त का जिम्मा सौंपा गया था।
- 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में वे राजेंद्र नगर से विधायक चुने गए। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
- मार्च 2022 में वे पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए और राज्यसभा के इतिहास में सबसे कम उम्र के सांसद बने।
- 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से शादी की।
- 24 अप्रैल, 2026 को राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ बीजेपी में शामिल हो गए।
