By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » पंजाब की सियासत गरम: सीएम मान का राष्ट्रपति से मिलने का ऐलान
पंजाबराज्य

पंजाब की सियासत गरम: सीएम मान का राष्ट्रपति से मिलने का ऐलान

lokmatujala
Last updated: April 30, 2026 3:57 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि वे 5 मई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और सात राज्यसभा सदस्यों, जिनमें पंजाब के 6 सदस्य भी शामिल हैं, द्वारा गैरकानूनी तरीके से पार्टी बदलने का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात के समान हैं।
सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमें राष्ट्रपति भवन से पुष्टि मिल गई है और 5 मई को हम भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात करके सात सांसदों, जिनमें पंजाब के छह सदस्य भी शामिल हैं, द्वारा गैरकानूनी तरीके से पार्टी बदलने का मुद्दा उठाएंगे। ये सांसद जिन्होंने जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात किया है, वे किसी भी रहम के हकदार नहीं हैं क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जो लोग इस दल-बदल को आजकल का चलन या परंपरा बता रहे हैं, वे जनता के जनादेश के प्रति इस गंभीर उपेक्षा को जायज ठहरा रहे हैं। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और ऐसा लगता है, इस तरह की बयानबाजी करने वाले लोग अपनी वफादारी बदलने की तैयारी कर रहे हैं।”

बजट और हर बिल का सुचारू रूप से पास होना विधानसभा में हमारे बहुमत को साबित करता है; आलोचकों को पहले केंद्र की अधूरी गारंटियों पर देना चाहिए जवाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
अपनी सरकार की मजबूती की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार को विधानसभा के अंदर और बाहर पूरा समर्थन है, जिसके कारण फ्लोर टेस्ट की कोई भी मांग अनावश्यक है। उन्होंने आगे कहा, “जहां बजट सुचारू रूप से पास हुआ है, वहीं हर छोटे या बड़े बिल ने सफलतापूर्वक फ्लोर टेस्ट पास किया, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सरकार के पास सदन में पूर्ण बहुमत है।”

आलोचकों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, “जो लोग विधानसभा सत्र बुलाने के तर्क पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें हम पर सवाल उठाने से पहले मोदी सरकार द्वारा दी गई गारंटियों का जवाब देना चाहिए।”

पंजाब सरकार रेलवे ट्रैक धमाके की घटना में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के साथ निरंतर तालमेल में: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हाल ही में रेलवे ट्रैक धमाके की घटना पर एक सवाल के जवाब में, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने जोर देकर कहा, “आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और इस अपराध में शामिल दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

पानी के बंटवारे के मुद्दे पर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा ने इस साल अपने हिस्से के पानी का अधिक समझदारी से उपयोग किया है, जिससे विवादों से बचाव रहा है।

केंद्र ने अनाज की उठाई को तेज किया; चावल के भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए 290 विशेष रेलगाड़ियां लगाईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री से मुलाकात के बाद, पंजाब से अनाज की उठाई को तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य से अनाज की ढुलाई के लिए 290 विशेष रेलगाड़ियां इस कार्य में लगाई गई हैं, जिससे चावल की फसल के लिए उचित भंडारण सुनिश्चित होगा।”

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

By lokmatujala

धामी सरकार का बड़ा फैसला, फेरी ठेली वालों को अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना होगा अपना नाम और पता,जानिए

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

कैबिनेट विस्तार के बाद धामी सरकार का बड़ा कदम, परिषदों में हुईं नियुक्तियां

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मानेसर मेयर समेत 7 पार्षदों का भाजपा में शामिल होना, सियासी समीकरण बदले
April 30, 2026
हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
April 30, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?