By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » ग्राम पतरामपुर में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखंडराज्य

ग्राम पतरामपुर में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन

lokmatujala
Last updated: April 29, 2026 1:36 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

रुद्रपुर। ग्राम पतरामपुर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्राम में ग्रामीणो की बैठक कर उनकी समस्याओ का समाधान किया गया और उनको सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई।

मुख्य कृषि अधिकारी ऊधम सिंह नगर डॉ विकेश कुमार सिंह यादव के अनुसार कृषको को धरती माता बचाओं अभियान की जानकारी देते हुए कृषक को रसायनिक उर्वरको के उपयोग की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि फसलो में रसायनिक उर्वरको का प्रयोग मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दी गई संस्तुत के आधार पर करने से फसलो से अधिकतम उत्पादन प्राप्त होगा और फसल उत्पादन लागत में भी कमी होने से कृषको को अधिक लाभ प्राप्त होगा।

कृषको को हरी खाद एवं जैविक खाद प्रयोग करने की सलाह दी गई इसी के साथ ही जैव उर्वरक जैसे एजोटोवेक्टर, राइजोवियम, पी एस वी, पी एस एम आदि का प्रयोग करने से भी रसायनिक उर्वरको की कम आवश्यकता होगी। कृषक भाई प्राकृतिक खेती एवं जैविक कृषि को भी अपना कर रसायनिक उर्वरको पर निर्भरता कम कर सकते हैं। अन्य वैकल्पिक उर्वरक जैसे अमोनियम सल्फेट का प्रयोग कर सकते हैं। जनपद में वर्तमान में रसायनिक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, इसलिए कृषक भाई केवल फसल में प्रयोग करने के लिए ही वर्तमान में क्रय करे, अपने घर पर खाद का भण्डारण ना करे।

कृषक भाईयो को कृषि विभाग दारा संचालित योजनाओ जैसे, कृषि फसलो के बीजो पर अनुदान जैसे धान वीज पर 50% अधिकतम 2000/कुन्तल जवकि दलहन और तिलहन फसलो के वीज पर 50% अधिकतम रूपए 5000/कुन्तल , जैव उर्वरक/सूक्ष्म पोषक तत्व तथा कृषि रक्षा रसायन पर अनुदान मूल्य का पचास प्रतिशत अधिकतम रूपए पाँच सौ प्रति है0, की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि एक कृषक को अधिकतम दो है0 तक के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाऐगा ।

अनुदान के लिए कृषक अपने निकटतम कृषि निवेश केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। कृषक भाई वर्तमान कृषि फसल धान, गेंहू के स्थान पर अधिक मूल्य वाली फसलो जैसे सुगंधित एवं औषधीय पौधो की खेती अपनाकर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सुगंधित एवं औषधीय पौधो की खेती करने के सम्बन्ध में सबसे खास बात यह हैं कि इन फसलो को जंगली जानवर एवं अवारा पशु भी नुकसान नहीं पंहुचाते हैं।

आत्मा योजना के अंतर्गत कृषक को प्रशिक्षण एवं भ्रमण कराने के साथ-साथ कृषको में प्रतियोगितात्मक भाव विकसित करने के उद्देश्य से कृषि फसल उत्पादन, डेयरी उत्पादन , फल एवं सब्जी उत्पादन तथा मत्स्य पालन करने वाले कृषको को किसान श्री (विकास खण्ड स्तर रूपए दस हजार एवं प्रमाण-पत्र), किसान भूषण (जनपद स्तर रूपए पच्चीस हजार एवं प्रमाण-पत्र), एवं किसान रत्न(राज्य स्तर रूपए पचास हजार एवं प्रमाण-पत्र), पुरस्कार प्रदान किया जाता हैं।कृषक अपने विकास खण्ड से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में कृषक भाईयो से अनुरोध किया कि वह अपनी डिजिटल फार्मर आई डी (फार्मर रजिस्ट्री) तत्काल बनवा ले। भविष्य में भूमि आधारित रसायनिक उर्वरको के साथ-साथ अन्य सभी योजनाओ का लाभ डिजिटल फार्मर आई डी (फार्मर रजिस्ट्री) के आधार पर ही मिलेगा। डिजिटल फार्मर आई डी (फार्मर रजिस्ट्री) के लिए जनपद में कार्यरत ग्राम स्तर एवं विकास खण्ड स्तर के कर्मचारीगणो को आपरेटर बनाया गया हैं, जो गाँव गाँव जाकरडिजिटल फार्मर आई डी (फार्मर रजिस्ट्री) का कार्य कर रहे हैं, इसके अतिरिक्त कृषक जन सेवा केंद्र ( सी एच सी) अथवा कृषक स्वयं भी पोर्टल पर जाकर डिजिटल फार्मर आई डी (फार्मर रजिस्ट्री) बना सकते हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

‘यूपी में तकनीक के इस्तेमाल से ओवरलोडिंग पर लगेगी लगाम’, सीएम योगी ने सड़क निधि प्रबंधन समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

जसपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत

By lokmatujala
उत्तराखंड

बैठकों में सचिवों की गैर मौजूदगी पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सख्त

By lokmatujala
पंजाबराज्य

राघव चड्ढा: CA से राज्यसभा सांसद तक का सफर

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
इंतजार की घड़ी खत्म! गंगा एक्सप्रेसवे पर आज से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, हाई-टेक सुविधाओं से लैस देश का सबसे लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
April 29, 2026
अध्यात्म और विकास का संगम: काशी की पावन धरा पर प्रधानमंत्री का भव्य अभिनंदन
April 29, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?