देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संत महात्माओें का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षाबंधन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रवीन्द्र पुरी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतना नन्द महाराज तथा महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु तथा मंगलमय भविष्य की कामना की। संत समाज का मुख्यमंत्री ने आभार भी व्यक्त किया।
Related Posts
त्रियुगीनारायण मंदिर में की मुख्यमंत्री धामी ने पूजा-अर्चना, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों से किया संवाद
- lokmatujala
- November 16, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रियुगीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह तीर्थ पुरोहितों के बीच गए और उनसे मुलाकात की। सीएम […]
उत्तराखंड राज्य में विगत 5 वर्षों से विद्युत वितरण क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व प्रयासों द्वारा लाई जा रही है लाइन लॉस में कमी
- lokmatujala
- November 20, 2024
- 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने विद्युत वितरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। पिछले 5 वर्षों में […]
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण में आई गति, उत्तराखंड सरकार ने अथॉरिटी को दिया 524.70 एकड़ जमीन का कब्जा
- lokmatujala
- November 29, 2024
- 0
देहरादून : पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों की कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है। उत्तराखण्ड […]