By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » निशिकांत दुबे का पाकिस्तान पर हमला: हर मोर्चे पर झेल रहा है हार
झारखंड

निशिकांत दुबे का पाकिस्तान पर हमला: हर मोर्चे पर झेल रहा है हार

lokmatujala
Last updated: July 16, 2025 8:01 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क को युद्ध के मैदान और कूटनीतिक मोर्चे दोनों पर झटके लगे हैं। उसे बार-बार हार का सामना करना पड़ा है। न केवल अपने सैन्य टकरावों में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के अपने प्रयासों में भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। निशिकांत दुबे वरिष्ठ पार्टी नेता बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बारे में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने फैसला किया कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत के शून्य सहिष्णुता के संदेश को पहुंचाने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख साझेदार देशों की यात्रा करेंगे। हमारे प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अल्जीरिया का दौरा किया।’

भाजपा सांसद ने कहा, ‘सऊदी अरब आतंकवाद के खिलाफ है। वह जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। मैं दोहरा रहा हूं कि पाकिस्तान युद्ध के मैदान और कूटनीतिक मोर्चे पर हार चुका है। वह कूटनीतिक मोर्चे पर परेशान है। यही वजह है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को सऊदी अरब जाना पड़ा।’

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बात की
दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बात की और कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद पीएम मोदी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी। हमारे पास भारत में ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल जैसे ‘मेड इन इंडिया’ हथियार थे। हमने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। हमने देखा कि कैसे पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के नमाज-ए-जनाजे में भाग लिया। यह दर्शाता है कि उनकी सेना और आतंकवादी एक ही हैं। हमने स्पष्ट किया कि व्यापार और खून एक साथ नहीं चल सकते।’

‘हम रणनीतिक रूप से भी बहुत मजबूत’
निशिकांत दुबे ने कहा, ‘भारत युद्ध नहीं चाहता। भारत भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी का देश है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कमजोर हैं। हमने दुनिया को दिखा दिया है कि हम आज न केवल चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, बल्कि हम रणनीतिक रूप से भी बहुत मजबूत हैं।’ दुबे ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान अब नहीं मानता है तो किसी से बातचीत नहीं होगी, सीधा हमला होगा। आतंकवाद के मुद्दे पर सभी देश एकजुट हैं।’

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन था?
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चार देशों की यात्रा पूरी की और 2 जून को भारत लौट आया। पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, फागनोन कोन्याक और रेखा शर्मा, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, सतनाम सिंह संधू और गुलाम नबी आजाद और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा के दौरान सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया के नेताओं के साथ बातचीत करते हुए 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की व्यापक लड़ाई ऑपरेशन सिंदूर पर अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को जानकारी दी।

TAGGED:BJP MPborder issuesdiplomatic defeatIndia foreign policyIndia Pakistan relationsmilitary lossesnational securityNishikant DubeyPakistan setbackspolitical statement
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

झारखंड सरकार ने दंड समीक्षा बोर्ड की सिफारिश पर 37 आजीवन कैदियों को रिहा करने का किया निर्णय

By lokmatujala
झारखंड

रांची में बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने भक्ति और शांति का संगम मनाया

By lokmatujala
झारखंड

इरफान अंसारी ने रांची में आयोजित स्वास्थ्य कार्यशाला में राज्य के इलाज सुधार पर दिए दिशा-निर्देश

By lokmatujala
झारखंड

सुबह-सुबह बाघ ने घेरा घर, पुरेंद्र महतो ने परिवार को बचाकर किया दरवाजा बंद

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?