By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026: दिल्ली में उत्तराखंड के 50 ग्राम प्रधानों का सम्मान
उत्तराखंडराज्य

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026: दिल्ली में उत्तराखंड के 50 ग्राम प्रधानों का सम्मान

lokmatujala
Last updated: April 25, 2026 1:54 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर उत्तराखंड के 50 ग्राम प्रधानों को दिल्ली बुलाया गया. जिसमें 10 ग्राम प्रधान टिहरी की भी शामिल रहे. जिन्हें केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सम्मानित किया. इस दौरान गांव के विकास के रूप रेखा के बारे में भी चर्चा की गई.

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य पर आज यानी 24 अप्रैल को विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा की पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री सत्य पाल सिंह बघेल, संयुक्त सचिव मुक्ता शेखर, राजेश कुमार सिंह और पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज समेत अन्य ने उत्तराखंड से आए सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की. जिसमें गांव के विकास को लेकर चर्चा की गई.

इस दौरान बताया गया कि पंचायतों के विकास के लिए 16 वें वित्त की धनराशि को 85 फीसदी तक बढ़ाया गया है. वहीं, टिहरी जिले के रौलाकोट, भेंनगी, पातुड़ी गांव समेत 10 ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया. इस ग्राम प्रधानों ने गांव के विकास में अहम योगदान दिया है. जिस वजह से उन्हें सम्मानित किया है. इस मौके पर गांव के विकास के रूप रेखा के बारे में विस्तार से बात की गई.

बता दें कि इस मौके पर पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) 2.0 की रिपोर्ट और ‘मेरी पंचायत मेरी धरोहर’ पर 3 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया. इसके अलावा मंत्रालय की ‘पंचायत धरोहर पहल’ के अंतर्गत ग्रामीण विरासत पर 3 सचित्र पुस्तकें त्रिपुरा की ग्रामीण विरासत पर एक मोनोग्राफ, तिरुपति की ग्रामीण विरासत पर एक मोनोग्राफ और ‘उत्तरकाशी: सौम्या काशी: हिमालयी विरासत की आत्मा’ जारी की गई.

24 अप्रैल को मनाया जाता है राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: गौर हो कि हर साल 24 अप्रैल को पूरे देश में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है. जो स्थानीय स्वशासन की औपचारिक संरचना के रूप में पंचायती राज प्रणाली की स्थापना की यादों को ताजा करता है. यह 73वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992 के कार्यान्वयन का प्रतीक है, जो साल 1993 में लागू हुआ था. इस संशोधन ने पंचायती राज संस्थानों को भी संवैधानिक दर्जा दिया. पंचायतों से संबंधित प्रावधान भारत के संविधान के भाग IX में उल्लेखित किए गए हैं.

पूरे देशभर में हैं 2.5 लाख से ज्यादा पंचायतें: पूरे देश भर में 2.5 लाख से ज्यादा पंचायतें हैं, जिनमें करीब 24.04 लाख निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हैं. खास बात ये है कि इन प्रतिनिधियों में करीब 49.75 फीसदी महिलाएं हैं. जो समावेशी स्थानीय शासन की दिशा में एक अहम बदलाव को दर्शाता है.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

असमय बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सरकार कर रही आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों ने पूर्व नेता आनंद कौशिक को दी श्रद्धांजलि

By lokmatujala

राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, पिता पर लगा आरोप

By lokmatujala
उत्तराखंड

उच्च शिक्षा विभाग के 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्ति पत्र किए वितरित

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
राघव चड्ढा: CA से राज्यसभा सांसद तक का सफर
April 25, 2026
कपूरथला में AAP को मिला नया बल, अकाली दल के पूर्व पार्षद अवतार सिंह पार्टी में शामिल
April 25, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?