By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » राष्ट्रीय खेल : हर खिलाड़ी को मिलेगा उसकी पसंद का खाना: खेल मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेल : हर खिलाड़ी को मिलेगा उसकी पसंद का खाना: खेल मंत्री रेखा आर्या

lokmatujala
Last updated: January 22, 2025 6:29 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के लिए आ रहे खिलाड़ियों को उनकी मनपसंद का खाना मिलेगा। मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर कंट्रोल रूम हर एक खिलाड़ी को फोन करके उनके रहने, खाने, ट्रांसपोर्ट आदि सुविधाओं की जानकारी दे रहा है । अभी तक लगभग 7000 चयनित खिलाड़ियों को फोन किए जा चुके हैं। रजत जयंती खेल परिसर स्थित खेल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यवस्थाओं की समीक्षा की । खेल मंत्री ने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के ट्रांसपोर्ट, खाने, रहने आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली । उन्होंने बिजली विभाग से कहा कि आयोजन स्थलों पर निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा आयोजन स्थलों से हर दिन वेस्ट मैनेजमेंट कैसे किया जाएगा इसकी भी जानकारी ली ।

Contents
गेम खत्म होने तक अधिकारी ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंताचार गेम के लिए स्पेशल डॉक्टर की टीम

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैठक के बाद बताया कि हम दूसरे प्रदेशों से आने वाले हर खिलाड़ियों को यह एहसास दिलाना चाहते हैं कि उनकी सभी व्यवस्थाओं की उत्तराखंड में व्यक्तिगत रूप से चिंता की जा रही है। इसलिए कंट्रोल रूम हर चयिनत खिलाड़ी को उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि लगभग 7000 खिलाड़ियों से संपर्क साधा जा चुका है। अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ियों की खानपान की विशेष व्यवस्था की जा रही है । सरकार का प्रयास है कि हर खिलाड़ी को उनकी पसंद के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएं।

बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गेम खत्म होने तक अधिकारी ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंता

खेल मंत्री रेखा आर्य में बैठक में सभी जिलों के खेल अधिकारियों से कहा कि वह हर तरह की व्यवस्थाओं के प्रति स्वयं जिम्मेदार होंगे, इसलिए सभी विभागों से कोऑर्डिनेट करके काम करें । खेल मंत्री ने कहा कि आयोजन में किसी भी तरह की खामी मिली तो सीधे-सीधे जिला खेल अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों से कहा कि जब तक राष्ट्रीय खेल खत्म नहीं होते, मेरे किसी प्रोटोकॉल की चिंता मत करिए। मुझे सीधे कभी भी फोन कर सकते हैं, लेकिन काम सही और समय से होना चाहिए।

चार गेम के लिए स्पेशल डॉक्टर की टीम

बैठक में यह भी तय किया गया कि चार गेम पावर लिफ्टिंग, स्विमिंग, रग्बी और बॉक्सिंग जिन जगहों पर होने हैं वहां फीजियाथैरेपिस्ट और जनरल डॉक्टर के अलावा कार्डियोलॉजिस्ट भी मौजूद रहें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन गेम्स में कई बार गंभीर इंजरी या हार्ट प्रॉब्लम होने की आशंका रहती है, इसलिए हर समय कार्डियोलॉजिस्ट उपलब्ध रहना चाहिए। इसके लिए सरकारी अस्पताल, मिलिट्री अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल हर जगह से कोर्डिनेट किया जाए।

TAGGED:“National Games”DehradunDeputy Director Shakti SinghElectricity DepartmentJoint Director Ajay AggarwalNewsSpecial Sports Secretary Amit SinhaSports Minister Rekha AryaSports SecretariatUttarakhandVideo Conferencing
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

अब नहीं खुलेगा ठेका ,ओपन बार चलाने पर छिड़ा था विवाद, स्थायी रूप से निलंबित करने के आदेश जारी

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

किच्छा एम्स को पूर्ण एम्स बनाने की पहल, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

By lokmatujala
उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को दिया संदेश – जाओ, छा जाओ

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाएं सुरक्षित और व्यवस्थित, IRCTC पोर्टल से होगी केवल ऑनलाइन बुकिंग

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैठक: एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान
March 13, 2026
अनिल विज से मिलने पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
March 13, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?