हरिद्वार – नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद आज हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने शांतरशाह गांव पहुंचकर गैंगरेप-मर्डर पीड़िता किशोरी के परिवार से मुलाकात की। सांसद ने परिवार को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने के लिए मदद का आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देवभूमि में इस तरह की घटना यहां की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को परिवार का दुख बांटने के लिए यहां आना चाहिए था लेकिन मुख्यमंत्री अभी तक परिवार से नहीं मिले हैं। चंद्रशेखर आजाद ने परिवार को न्याय ना मिलने पर हरिद्वार डीएम ऑफिस पर आंदोलन करने की चेतावनी दी, साथ ही उन्होंने कहा कि इस विभत्स घटना को आगामी बजट सत्र में संसद में भी उठाया जाएगा।
Related Posts
महामंडलेश्वर कपिल मुनि ने किया प्ले ग्रुप विद्यालय का उद्घाटन
- lokmatujala
- June 2, 2024
- 0
धर्मानगरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में रविवार को बच्चों के प्ले ग्रुप खुशी प्री विद्यालय का उद्घाटन हुआ। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर […]
युव जन समाज के द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किताब घर मसूरी में मनाया गया हरेला पर्व, किया वृक्षा रोपण
- lokmatujala
- July 15, 2024
- 0
मसूरी ,15 जुलाई =अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज संगठन ने हरेला पर्व के उपलक्ष में वृक्षा रोपहन अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन […]
प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में विवाद, हुई फायरिंग और चले धारदार हथियार, प्रधान सहित कई घायल…
- lokmatujala
- June 13, 2024
- 0
हरिद्वार। लक्सर के बुक्कनपुर में युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के चलते फायरिंग और धारदार हथियार […]
