चंडीगढ़। चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता एडवोकेट एएस गुजराल आज सुबह 11 बजे शिरोमणि अकाली दल में शामिल होंगे।
उनके अकाली दल में शामिल होने से चंडीगढ़ की राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि इस राजनीतिक बदलाव का चंडीगढ़ की सियासत पर क्या असर पड़ता है।
गुजराल इस समय कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष लकी के रिश्तेदार भी हैं। गुजराल इस समय सेक्टर 34 और 35 की सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन अब वह अकाली दल में शामिल हो रहे हैं।
अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की अटकलों के बीच संभावना है कि यह सीट अकाली दल को जाएगी। सूत्रों का कहना है कि यहां से टिकट कांग्रेस आम आदमी पार्टी से शामिल हुई प्रेमलता को देने का निर्णय लिया जा रहा है। इस बात की जानकारी गुजराल को पहले ही हो गई थी। इसलिए वह अकाली दल में शामिल हो रहे हैं।
