चंडीगढ़। श्री अकाल तख्त साहिब के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026’ को सुचारू रूप से लागू करने और संबंधित विषयों पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी का गठन कर दिया है।
यह नवगठित तालमेल कमेटी मुख्य रूप से श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पहले से गठित कमेटी के साथ निरंतर संपर्क और तालमेल बनाए रखेगी, ताकि धार्मिक मर्यादा और कानून व्यवस्था के बीच पूर्ण संतुलन बना रहे।
कमेटी में रखे गए नाम
पंजाब सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी में धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित दिग्गजों को शामिल किया गया है।
- श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह
- दमदमी टकसाल के मुखी संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा
- रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह
- रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह
- रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एवं पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख
- वरिष्ठ कानून अधिकारी प्रीत इंदर पॉल सिंह
यह कमेटी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन मर्यादा, सत्कार और बेअदबी से जुड़े कानूनों को सख्त व प्रभावी बनाने की दिशा में अकाल तख्त साहिब के साथ मिलकर ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।
