हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार 24 नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है. हरिद्वार में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है. स्नान पर्व पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है. इसके साथ यातायात प्लान भी जारी किया है. ताकि आम जनता को जाम में न फंसना पड़े.
रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के ऑडिटोरियम में एसपी सिटी दीपक सिंह ने स्नान पर्व की ड्यूटी में तैनात पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया. उन्होंने पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट, जिम्मेदारियों और भीड़ नियंत्रण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए. एसपी सिटी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहें और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही उनकी सुविधा का भी विशेष ध्यान रखें.
स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार में वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है. हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. शहर के भीतर भी भीड़ के अनुसार वाहनों के रूट में बदलाव किया जाएगा. जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों और संपर्क मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. श्रद्धालुओं की आवाजाही और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए बैटरी रिक्शाओं के लिए भी अलग रूट प्लान तैयार किया गया है. प्रयास है कि बैटरी रिक्शाओं की अनियंत्रित आवाजाही से स्नान घाटों और प्रमुख बाजारों के आसपास जाम की स्थिति न बने.
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात प्लान: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा. कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढ़ने पर नगला इमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी. कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे धीर करके वाहनों को छोडा जायेगा. चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिये प्रयोग किया जायेगा.
नहर पटरी का प्रयोग किया जायेगा: वहीं सामान्य यातायात के दबाव गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा. टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढ़ने एक्जिट के लिए नहर पटरी का प्रयोग किया जायेगा. इसके अलावा यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहन्ड के रास्ते भेजा जायेगा.
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर और पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिये रुट पार्किंग: दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कॉलेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगडी- शंकराचार्य़ चौक से हरिद्वार आने वाले वाहनों की पार्किंग बैरागी कैम्प, बीएचईएल और ऋषिकुल मैदान में होगी.
यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिये रुट पार्किंग: दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरुपुर-जगजीतपुर- एसएम तिराहा शनिचौक श्रीयंत्र पुलिया से आने वाले वाहनों की पार्किंग बैरागी कैम्प में की जाएगी.
- वहीं, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों को सहारनपुर-मंडावर-भगवानपुर-सालियर-बिझौली चैक एनएच-344 होते हुए सहारनपुर बाईपास छुटमलपुर बाईपास बिहारीगढ मोहन्ड-देहरादून और ऋषिकेश भेजा जाएगा.
- दिल्ली-मेरठ से आने वाली बसों का यातायात का दबाव बढने पर देहरादून/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिये दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहा)-देवबन्द कोलकी टोल टैक्स-बिहारीगढ मोहन्ड-देहरादून का रूट रहेगा.
- मुरादाबाद-जीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों की पार्किंग नीलधारा और गौरीशंकर में की जाएगी. वहीं बड़े नजीबाबाद-चिडिय़ापुर-श्यामपुर-4-2 डायवर्ट किया जायेगा.
- कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 23-11-2026 की रात्रि 12:00 बजे से कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
