दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे हैं। इस बैठक के बाद पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।
मिली जानकारी के अनुसार बैठक में हरियाणा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान विधानसभा सत्र, जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकार की नीतियों को लेकर पार्टी की भूमिका तय करने पर भी मंथन होगा। हरियाणा बजट के मद्देनजर भी इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
