By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » देहरादून में भाजपा की अहम बैठक, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी मंत्र
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में भाजपा की अहम बैठक, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी मंत्र

lokmatujala
Last updated: March 16, 2026 2:19 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कार्यकर्ताओं से “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मूलमंत्र पर काम करते हुए चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

वहीं प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है।

देहरादून के कुआंवाला स्थित एक निजी संस्थान में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि देशभर की तरह उत्तराखंड में भी पार्टी का प्रशिक्षण अभियान जारी है और इसमें सबसे अधिक जोर बूथ स्तर की क्षमता को मजबूत करने पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं का एक ही मूल मंत्र होना चाहिए—“बूथ जीता, चुनाव जीता”। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और चुनावी दृष्टि से सक्रिय बीएलए-1 और बीएलए-2 की नियुक्ति की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है और उत्तराखंड में जल्द ही शत-प्रतिशत बीएलए-2 भी नियुक्त कर दिए जाएंगे।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री धामी के चार वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता का विश्वास जीतते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप “उत्तराखंड का दशक” बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में राज्य ने आपदा जैसी चुनौतियों से भी प्रभावी ढंग से निपटते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता भाजपा की राष्ट्रवादी और सांस्कृतिक विचारधारा के साथ है तथा केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के कार्यों पर उसे पूरा भरोसा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल कभी आपातकाल लगाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के दोषी रहे हैं, वही आज संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का बड़ा महत्व होता है और इसके लिए संगठन निर्माण से लेकर चुनावी रणनीति तक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल होगी।

बैठक में प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने संगठन की गतिविधियों और कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला अध्यक्षों को जल्द ही संगठनात्मक ढांचे को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत , पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट सहित कई मंत्री, सांसद,विधायक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

राज्यहरियाणा

हरियाणा में ग्रुप C की बड़ी भर्ती: HSSC ने 4227 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

By lokmatujala
उत्तराखंड

यूसीसी के कार्यान्वयन के लिए चार सदस्यीय समिति गठित, तकनीकी पक्षों पर अभी विचार जारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

पर्यटन और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकतेः संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज

By lokmatujala
उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस ने किया बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, पोती निकली हत्याकांड की मास्टरमाइंड

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी का निर्देश: सड़क किनारे खंभे हटाओ, 3 फीट की दूरी सुनिश्चित करो
March 16, 2026
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: आज वोटिंग, शाम तक रिजल्ट
March 16, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?