By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हरियाणा राज्यसभा चुनाव: आज वोटिंग, शाम तक रिजल्ट
राज्यहरियाणा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: आज वोटिंग, शाम तक रिजल्ट

lokmatujala
Last updated: March 16, 2026 3:49 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ : हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए आज वोटिंग होगी, शाम को ही रिजल्ट आएगा। इस चुनाव में इंडियन नैशनल लोकदल आज पत्ते खोलेगी। हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो शीर्ष नेतृत्व ने पॉलिटिकल अफेयर मीटिंग में वोटिंग से दूर रहने का फैसला किया है। वहीं क्रॉस वोटिंग के डर से हिमाचल में शिफ्ट हुए कांग्रेस के विधायक सीधे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। रविवार दोपहर बाद कांग्रेस विधायकों को कुफरी से कसौली शिफ्ट किया गया।

भाजपा के सभी विधायक चंडीगढ़ में ही मौजूद हैं। वोटिंग सुबह 9 बजे से विधानसभा परिसर में शुरू होगी। शाम 4 बजे तक ही विधायकों के लिए वोट डालने का समय रखा गया है। 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में भाजपा की ओर से संजय भाटिया, कांग्रेस से कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया गया है। इन 2 सीटों के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने भी निर्दलीय के रूप में नामांकन किया है।

कांग्रेस आलाकमान का सख्त संदेश-क्रॉस वोटिंग पर होगा ‘ऑप्रेशन क्लीन’

कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश के अपने सभी विधायकों को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और अन्य वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं के माध्यम से सज्त संदेश पहुंचाया है कि राज्यसभा चुनाव में यदि किसी भी विधायक की वोट तकनीकी कारणों से रद्द होती है या क्रॉस वोटिंग की स्थिति बनती है तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसी स्थिति में हरियाणा के बड़े नेता जिम्मेदार होंगे जिन्हें “ऑप्रेशन क्लीन” जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इसका अर्थ यह माना जा रहा है कि संगठनात्मक फेरबदल, जिम्मेदारियों में बदलाव या अनुशासनात्मक कार्रवाई सेभी परहेज नहीं किया जाएगा।

भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय की यह है तैयारी

भाजपा

कांग्रेस की तरह भाजपा भी क्रॉस वोटिंग और वोट कैंसिल को लेकर डरी हुई है। यही वजह है कि पार्टी की ओर से सभी 47 विधायकों (अनिल विज को छोड़कर) को चंडीगढ़ में ही एक फाइव स्टार होटल में 2 दिन ट्रेनिंग दी गई है। वोटिंग के दिन सभी विधायक सुबह 10 बजे के करीब पहुंचना शुरू होंगे। सी.एम. नायब सैनी भी उनके साथ रहेंगे।

कांग्रेस

पहले के चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस क्रॉस वोटिंग को लेकर डरी हुई है। यही वजह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी विधायकों को हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट कर दिया है। वहां 2 दिन सभी विधायकों को वोट डालने की ट्रेनिंग दी गई। वहीं कांग्रेस के जो 6 विधायक हिमाचल नहीं गए वे सभी देर रात चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।

निर्दलीय व इनैलो

निर्दलीय प्रत्याशी नांदल का 3 निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान, सावित्री जिंदल और राजेश जून समर्थन कर रहे हैं। इन विधायकों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इनके संपर्क में कांग्रेस के 10 विधायक हैं। नांदल ने यह भी दावा किया है कि 17 कांग्रेस व अन्य विधायक भाजपा को भी समर्थन कर रहे हैं। वहीं इनैलो के 2 ही विधायक हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो इनैलो इस चुनाव में वोटिंग का बहिष्कार करेगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चटवापीपल में भारी भूस्खलन के बाद यातायात बंद 

By lokmatujala
दिल्ली/एनसीआर

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान – Parvat Sankalp News

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हिमाचल दौरे की तैयारी तेज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By lokmatujala
उत्तराखंडहरियाणा

सोनीपत से रोहतक कोर्ट पेशी पर आए दो युवकों पर जानलेवा हमला, एक के पेट के निचले हिस्से की नस फटी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मानेसर मेयर समेत 7 पार्षदों का भाजपा में शामिल होना, सियासी समीकरण बदले
April 30, 2026
हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
April 30, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?