By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मीनाक्षी सुंदरम से अभद्रता पर आईएएस खफा, सचिवालय संघ का कार्य बहिष्कार आज
उत्तराखंड

मीनाक्षी सुंदरम से अभद्रता पर आईएएस खफा, सचिवालय संघ का कार्य बहिष्कार आज

lokmatujala
Last updated: November 8, 2024 7:28 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : वरिष्ठ आईएएस आर मीनाक्षी सुंदरम व उनके स्टाफ के साथ हुई अभद्रता के मामले में आईएएस एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया। सचिवालय संघ ने शुक्रवार को दोपहर कार्यबहिष्कार का एलान किया है। आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मिलकर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

Contents
सचिवालय के कर्मी एटीएम चौक पर होंगे एकत्रइन संगठनों ने भी कार्रवाई की मांग की

आईएएस एसोसिएशन उत्तराखंड चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन को बिना किसी दबाव कार्रवाई का भरोसा दिया। इससे पहले दिन में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से कहा कि सचिव सुंदरम व स्टाफ के साथ अभद्रता, मारपीट की वह निंदा करते हैं। इससे सभी अफसर व्यथित हैं। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि मार्च में नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हुई अभद्रता में दर्ज मुकदमे में आठ माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिव गृह को आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव, सचिवालय प्रशासन को भी पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन सचिव दिलीप जावलकर, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पकंज कुमार पांडेय, शैलेश बगौली, विनय शंकर पांडेय, बीवीआरसी पुरुषोत्तम, बीके संत, नीरज खैरवाल शामिल थे।

सचिवालय के कर्मी एटीएम चौक पर होंगे एकत्र

उत्तराखंड सचिवालय संघ के सभी घटक संघों के साथ आपातकालीन बैठक की फिर एटीएम चौक पर आमसभा हुई। इसमें सभी ने घटना की निंदा की। संघ ने यह निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा। शुक्रवार को सभी कर्मचारी एटीएम चौक पर एकत्र होकर दोपहर एक बजे कार्य बहिष्कार करेंगे। अगर समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने कहा कि ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिवालय कार्मिकों को सरकार को तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए।

इन संगठनों ने भी कार्रवाई की मांग की

उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सचिव ऊर्जा व उनके निजी सचिव से हुए दुर्व्यवहार के की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष केहर सिंह, उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांडेय व महामंत्री अशोक कुमार ने मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर घटना कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिषद ने उच्च स्तरीय जांच व कार्रवाई की मांग की

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने आलोचना की। सख्त विरोध दर्ज करते हुए घटना की कड़ी आलोचना की है। उच्च स्तरीय जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कार्रवाई करे सरकार

कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने सचिवालय में सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
TAGGED:boycottBVRC PurushottamChief Minister Pushkar Singh DhamiCongress MLA Mamta RakeshDehradunDr. Pankaj Kumar PandeyIAS AssociationindecencyNewsPrincipal Secretary RK SudhanshuSecretariat AssociationSecretary Dilip JawalkarSecretary R Meenakshi SundaramSenior IAS R Meenakshi SundaramShailesh BagauliUttarakhandVinay Shankar Pandey
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

‘उत्तराखंड के विकास और संरक्षण के लिए जल्द लागू होगा भू कानून’, गैरसैंण के सारकोट गांव में सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं

By lokmatujala
उत्तराखंड

7-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में 57.64 फीसदी मतदान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ निर्वाचन

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने बीएलओ के लिए पहली बार हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन 

By lokmatujala
उत्तराखंड

आज दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे बी एल संतोष, निकाय चुनाव तैयारियों की करेंगे समीक्षा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में रबी-2026 के लिए गेहूं का MSP बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल किया गया
March 12, 2026
हरियाणा में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, कामर्शियल सिलेंडरों में अस्थाई रुकावट
March 12, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?