By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओ को चारों धामों के दर्शन करवाने का सरकार का संकल्प 
उत्तराखंड

उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओ को चारों धामों के दर्शन करवाने का सरकार का संकल्प 

lokmatujala
Last updated: April 8, 2025 5:57 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए कहा कि राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है कि जो भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु व पर्यटक देवभूमि उत्तराखण्ड आएं वे चारों धामों के दर्शन करें। चारधाम यात्रा की पुख्ता व्यवस्थाओं हेतु सरकार की ठोस एवं गंभीर रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि वे स्वयं कल तीसरी बार चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक लेने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत के दिनों में यात्रा का संचालन थोड़ा कठिन होता है, जिसको लेकर परिवहन एवं पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को विशेष रूप से पुख्ता व्यवस्थाओं हेतु हिदायत दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में उत्तराखण्ड सेवा समिति द्वारा आगामी सफल एवं मंगलमय चार धाम यात्रा हेतु आयोजित “संगीतमय सुंदरकांड पाठ” में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद श्री केदारनाथ धाम परिसर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्ष 2014 के बाद से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक एवं निरंतर प्रयासों से भव्य एवं दिव्य केदारनाथ धाम मे निरंतर पुनर्निर्माण एवं नवनिर्माण कार्य संचालित किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष भी हमें केदार घाटी में एक बड़ी आपदा का सामना करना पड़ा। लगभग 29 स्थानों पर सड़क एवं पुल क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन सरकार की सतर्कता एवं प्रयासों से सभी श्रद्धालु सुरक्षित रेस्क्यू किए गए। हमने 35 दिनों तक युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए यात्रा को दूसरे चरण में पुनः प्रारंभ कर दिया। देश और दुनिया भर से आए श्रद्धालुओं ने भी हमारे प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी अभी तक चार धाम यात्रा के लिए लगभग 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। हम आगामी चारधाम यात्रा को लेकर भी अत्यंत उत्साहित हैं। हमने चार धाम यात्रा 2024 के समापन के बाद ही चार धाम यात्रा 2025 के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से इस वर्ष से हमने शीतकालीन चार धाम यात्रा भी आरंभ की। अब उत्तराखण्ड में 12 महीने चार धाम यात्रा संचालित रहेगी, जो राज्य की संस्कृति एवं पर्यटन की उन्नति के साथ ही आर्थिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस दौरान कार्यक्रम में टपकेश्वर महादेव मंदिर समिति, उत्तराखण्ड सेवा समिति के पदाधिकारी, साधु संत तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

TAGGED:Chardham YatraChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunNewsTapkeshwar Mahadev Temple CommitteeUttarakhandUttarakhand Seva Samiti
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर से की मुलाकात

By lokmatujala
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, बर्फबारी के बीच पढ़ी गई अंतिम अरदास

By lokmatujala
उत्तराखंड

हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई, सील किया कोर कॉलेज के प्रबंधक का अवैध निर्माण

By lokmatujala
उत्तराखंड

कार सवार चार बच्चों समेत पांच की मौत, मंजर देख हर कोई सहम गया

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सीएम योगी बोले- सीता मइया के दिव्य चरित्र का ज्ञान करायेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’…ये समय की आवश्यकता
February 5, 2026
नाभा रियासत में 124 साल बाद लौटी शाही दस्तारबंदी, सीएम नायब सैनी भी हुए शामिल
February 4, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?