सितारगंज। शनिवार को ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकीम रजा कादरी ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई। इसके अलावा रम्पुरा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, बाईपास कालोनी, उस्मानी मस्जिद, बलीनगर मस्जिद के साथ ही पंडरी, गोरीखेड़ा, नकुलिया, चीकाघाट, नयागांव, सिसैया, कठंगरी, नकपुरा, बिथा अकबर व नानकमत्ता के डियूढ़ी खेमपुर आदि गांवों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह, नगर व गांवों की सभी मस्जिदों पर कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवांठा ने नमाज के दौरान ईदगाह व मस्जिद के आसपास गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल मुस्लिम समुदाय को दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। जो समाज में एकता को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि सितारगंज में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में नमाज अदा होना प्रशासन और जनता के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने सभी से अपील की कि इसी तरह आपसी सौहार्द बनाए रखें और क्षेत्र के विकास में मिलकर योगदान दें। वहां जिलानी अंसारी, मो. आरिफ, बिलाल रजा, डॉ. शकील अहमद, फरीद रंगरेज, फरियाद हुसैन, शमी खान, असलम अंसारी आदि लोग उपस्थित रहें।
