हरिद्वार। हिंदू रक्षा सेना की प्रदेश कार्यकारिणी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने घोषणा की। हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी का फूलमालाएं पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सरंक्षक महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानांद गिरी महाराज ने कहा हिंदुओं के संरक्षण संवर्द्धन के लिए हिंदुओं की सेना, हिंदू रक्षा सेना हिंदुओं के हितों के लिए काम कर रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता हिंदूओं के उत्पीड़न की घटनाओं पर संज्ञान लेकर हिंदूओं को न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं। किसी भी सूरत में हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौ गंगा संरक्षण को लेकर हिंदू रक्षा सेना कार्यकर्ता लगातार सजग रूप से काम कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। नवनियुक्त प्रदेश संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि हिंदू रक्षा सेना के माध्यम से हिंदूओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति एवं सनातन परंपरांओं का निर्वहन युवा पीढ़ी को करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज लगातार हिंदूओं के संरक्षण संवर्द्धन में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिदूओं को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी है। युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने का काम भी किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लक्की वर्मा, प्रदेश संयोजक मोतीराम ने कहा कि हिंदू रक्षा सेना के दायित्व का निर्वहन करते हुए हिंदूओं को संगठित किया जाएगा। समाज में फैल रही कुरीतियों के प्रति सजग करने का काम भी किया जाएगा। संत समाज लगातार हिंदू संस्कृति एवं परंपरांओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। नवनियुक्त कार्यकारिणी में प्रदेश् संरक्षक डॉ. विशाल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष लक्की वर्मा, प्रदेश संयोजक मोतीराम, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित वर्मा, प्रदेश महामंत्री कमल बिरला, प्रदेश मंत्री विकास मिश्रा, प्रदेश प्रचार मंत्री कमल नयन, प्रदेश गौ सेवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजूनाथ भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु पांडे, जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र पंडित, जिला उपाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, जिला मंत्री किरण पाल, जिला सचिव विनय शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
Related Posts
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री से भेंट कर उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं…
- lokmatujala
- June 25, 2024
- 0
नई दिल्ली / उत्तराखण्ड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उन्हें तीसरी बार देश के […]
समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने शिव भक्तों की सेवा में शुरू किया भंडारा, देखें वीडियो…
- lokmatujala
- July 26, 2024
- 0
हरिद्वार। हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंचने लगी है, बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंच रहे […]
हरिद्वार में प्लास्टिक के पुराने सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, देखिए वीडियो…
- lokmatujala
- July 3, 2024
- 0
हरिद्वार। बुधवार को हरिद्वार के ग्राम सलेमपुर के हनुमंत कॉलोनी स्थित प्लास्टिक के पुराने सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की […]