देहरादून: जिला सहकारी भेषज संघ में एक बार फिर से कांग्रेस ने कब्जा जमाया है. साल 1988 से अभी तक लगातार कांग्रेस का इस बोर्ड पर कब्जा रहा है. इस बार बोर्ड में मंजू शर्मा अध्यक्ष और संजय काला निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.
बता दें कि देहरादून में जिला सहकारी भेषज संघ का बीते 9 जून को चुनाव हुआ था. इस चुनाव में 10 निदेशकों में से 9 पर कांग्रेस का कब्जा रहा. इधर बोर्ड में भाजपा का एक निदेशक बना है. कांग्रेस के पूर्व मेयर प्रत्याशी और सहकारी बाजार के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल ने बताया कि बुधवार को जिला सहकारी भेषज संघ देहरादून के निर्वाचन हुए थे. जिसमें सभापति यानी अध्यक्ष के तौर पर मंजू शर्मा और उपसभापति के तौर पर संजय काला निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.
उन्होंने बताया मंजू शर्मा 2018 से 2023 तक सहकारी बाजार में निदेशक रहीं. इससे पहले उन्होंने भेषज संघ के निदेशक के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली है. वहीं, संजय काला इससे पहले क्रय विक्रय सहकारी समिति, झंडा बाजार भी अध्यक्ष रहे. साल 1988 से अभी तक यह लगातार कांग्रेस का बोर्ड रहा है.
उन्होंने बताया इस बोर्ड में कुल 10 निदेशक हैं. इनमें से 9 निदेशक कांग्रेस के हैं. वीरेंद्र पोखरियाल ने बताया बीते 9 जून को जिला सहकारी भेषज संघ के चुनाव हुए थे. जिसमें से कांग्रेस का बहुमत होने के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस का इस समिति में बना है. पोखरियाल ने बताया अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के लिए मुकेश शर्मा, हेमलता काला, उत्तराखंड सहकारी संघ देहरादून के लिए लेखराज अग्रवाल, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ हरिद्वार के लिए लेखराज अग्रवाल और मंजू शर्मा, उत्तर प्रदेश फल एवं साग भाजी भेषज सहकारी संघ लिमिटेड हल्द्वानी के लिए अनुराधा शर्मा व संजय काला, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड देहरादून के लिए बाबू सिंह नेगी बस सावित्री देवी को निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया है.
