By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » अपमानजनक वीडियो को लेकर मूक बधिरजन आक्रोशित, रानीपुर कोतवाली में दी तहरीर…
मुख्य ख़बर

अपमानजनक वीडियो को लेकर मूक बधिरजन आक्रोशित, रानीपुर कोतवाली में दी तहरीर…

lokmatujala
Last updated: July 21, 2024 5:31 pm
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार। इंस्टाग्राम में अपलोड किए गए एक कथित वीडियो को लेकर हरिद्वार उत्तराखंड के मूक बधिरजन आक्रोशित है। इंस्टाग्राम में अपलोड किए गए वीडियो में लोगो के मनोरंजन के लिए दिल्ली के 02 व्यक्तियों द्वारा इंटरप्रेटर बनकर साइन लैंग्वेज में आपत्तिजनक इशारे और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा के नेतृत्व में रविवार को रानीपुर कोतवाली में एक दर्जन मूक बधिरजनो ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में वीडियो अपलोड करने वाले कथित 02 व्यक्तियों रोहन करिअप्पा और शायन भट्टाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संध्या देवनाथन के खिलाफ भी शिकायत दी, जिनके द्वारा इंस्टाग्राम में अपने अधिकृत प्लेटफार्म में यह वीडियो अपलोड करने की इजाजत दी गई।
देश भर में देवभूमि बधिर एसोसिएशन उत्तराखंड सहित बधिर समुदाय के विभिन्न राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय संगठनों द्वारा भारी विरोध और पुलिस में शिकायत के बाद कथित दोनो व्यक्तियों ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया।
देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि यह कृत्य दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 92(ए) और आईटी अधिनियम की धारा 66(ए) के तहत पुलिस को सख्त कार्रवाई करते हुए कंटेंट क्रिएटर्स और प्लेटफार्म मालिको के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहिए और इन्हें कानूनी परिणामों का सामना करना चाहिए। संदीप अरोड़ा ने यह भी कहा कि उन सभी का यह कृत्य असंवेदनशील है और माफी लायक नही है। वीडियो भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है, जो प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन जीने के अधिकार की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने निपुण मल्होत्रा बनाम सोनू पिक्चर्स फिल्म इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मामले में दिशा निर्देश जारी किए है, जिसमे कहा गया कि दिव्यांग लोगों का मजाक उड़ाने वाले चुटकुले और असंवेदनशील भाषा का इस्तेमाल विजुअल और वेब मीडिया पर क्रिएटर्स द्वारा नही किया जाना चाहिए। तहरीर देने वालो में देवभूमि बधिर एसोसिएशन के पदाधिकारी विवेक केशवानी, अतुल राठौर, सरदार मोंटू, विधांशु खुल्लर, अंकित टेगोवाल, राजकुमार, ओम बंसल, रोहित प्रजापति, अभय सिंह, अवनीश शर्मा आदि शामिल रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

डीएम और एसएसपी ने नारसन बॉर्डर से हरिद्वार तक कांवड़ पटरी का किया स्थलीय निरीक्षण…

By lokmatujala
मुख्य ख़बर

नि:शुल्क मानचित्र पास करने को लेकर प्राधिकरण और इंजीनियर आर्किटेक्ट एसोसिएशन बीच बनी बात…

By lokmatujala

महंत साध्वी राधा गिरी ने की गंगा किनारे किए जा रहे निर्माण को हटाने की मांग…

By lokmatujala
मुख्य ख़बर

ताजा अपडेट, हरिद्वार सीट पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगाई बड़ी छलांग, इतने लिए वोट,जानिए

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस जिला प्रधानों के साथ की लंबी बैठक, संगठन मजबूत करने पर चर्चा
February 11, 2026
हरियाणा में बुजुर्गों के सम्मान और पेंशन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सैनी का बयान
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?