By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » कांग्रेस के विधायक बिकने के लिए तैयार बैठे हैं, राज्यसभा चुनाव में सौदेबाजी हो सकती है : अभय चौटाला
राज्यहरियाणा

कांग्रेस के विधायक बिकने के लिए तैयार बैठे हैं, राज्यसभा चुनाव में सौदेबाजी हो सकती है : अभय चौटाला

lokmatujala
Last updated: March 7, 2026 4:15 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

सिरसा: इंडियन नेशनल लोकदल की प्रदेश स्तरीय बैठक आज सिरसा में आयोजित की गई. बैठक इनेलो के सिरसा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने भाग लिया. बैठक से पहले इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला मीडिया से रूबरू हुए और कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने आगामी राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस की राजनीति और हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक हालात पर तीखा हमला बोला.

अभय चौटाला का कांग्रेस पर निशाना: इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि “पिछली बार भी राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेल हुआ था और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष को हराने का काम किया गया था. उस समय उद्योगपति सुभाष चंद्रा के चुनाव में जिस तरह का स्याही कांड हुआ था. उसी तरह का खेल इस बार भी कांग्रेस के भीतर देखने को मिल सकता है. कांग्रेस विधायक बिकने के लिए तैयार बैठे हैं और राज्यसभा चुनाव में सौदेबाजी हो सकती है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बातचीत के बाद ही तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारा गया है.”

भूपेंद्र हुड्डा पर बरसे अभय चौटाला: अभय चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश कि जनता जानती है कि हुड्डा भाजपा के हाथों में खेलते हैं और पहले भी भाजपा की सरकार बनवाने में उनकी भूमिका रही है. इनेलो के राज्यसभा चुनाव में वोट देने को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी के साथियों और नेताओं से चर्चा करने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.

कांग्रेस नेताओं पर पैसे लेन-देन के आरोप पर प्रतिक्रिया: बावल सीट से जुड़े मामले में गौरव कुमार द्वारा कांग्रेस नेताओं पर पैसे के लेनदेन के आरोपों को लेकर भी अभय चौटाला ने प्रतिक्रिया दी. अभय चौटाला ने कहा कि यदि इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं तो गौरव कुमार को इसकी एफआईआर दर्ज करवानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. इसके साथ ही उन्होंने पंजाब चुनाव में सक्रिय हो रहे नेताओं पर भी सवाल उठाए और कहा कि जो नेता पंजाब की राजनीति में जाने की बात कर रहे हैं, उन्हें पहले हरियाणा के हितों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 238 मिलियन डॉलर की परियोजना पर किए जायेंगे ऋण समझौते पर हस्ताक्षर

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला में राज्यसभा चुनाव की गरम सियासत, कांग्रेस प्रत्याशी पर मंथन

By lokmatujala
उत्तराखंड

रायवाला के गोहरिमाफी में 25 हेक्टेयर वन भूमि पर छह घंटे गरजी जेसीबी, आज भी जारी रहेगा अभियान

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने दी केदारघाटी को दो और बड़ी सौगात

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कांग्रेस के विधायक बिकने के लिए तैयार बैठे हैं, राज्यसभा चुनाव में सौदेबाजी हो सकती है : अभय चौटाला
March 7, 2026
टटिहरी गाना विवाद: रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, पंचकूला में FIR, महिला आयोग का नोटिस, शिक्षा मंत्री बोले- ‘कड़ी कार्रवाई होगी’
March 7, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?