By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » कांग्रेस तेज कर रही राज्यसभा उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया, मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना
राज्यहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस तेज कर रही राज्यसभा उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया, मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना

lokmatujala
Last updated: March 2, 2026 2:48 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू रविवार दोपहर शिमला से दिल्ली रवाना हुए। वहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जहां संभावित प्रत्याशी के नाम पर विस्तार से चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी शीर्ष नेतृत्व हिमाचल से बाहर के किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा भेजने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि, अंतिम नाम तय करने से पहले प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, विधायकों की राय और संभावित समीकरणों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

पिछली बार राज्यसभा चुनाव के दौरान बनी परिस्थितियों को देखते हुए इस बार पार्टी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही कारण है कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व हर कदम सोच-समझ कर उठा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की भावनाओं और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए अपनी राय भी रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आलाकमान का जो भी निर्णय होगा, वह सभी को स्वीकार्य होगा।

मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा

सोमवार को मुख्यमंत्री राज्यसभा सीट के अतिरिक्त संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर भी शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं। यदि किसी मौजूदा मंत्री को राज्यसभा भेजा जाता है, तो कैबिनेट में रिक्तियां पैदा हो सकती हैं, जिससे नए चेहरों को अवसर मिलने की संभावना बनेगी।

इनके नाम चर्चा में

राज्यसभा सीट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार आइटी गोकुल बुटेल सहित अन्य कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। ऐसे में देखना होगा कि दिल्ली में मंथन के बाद किस के नाम पर मोहर लगाई जाती है।

पांच मार्च तक नामांकन, जल्द होगा निर्णय

राज्यसभा सीट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि पांच मार्च निर्धारित है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन के भीतर उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

भाजपा अपना रही वेट एंड वाच की रणनीति

विपक्षी दल भाजपा फिलहाल वेट एंड वाच की रणनीति अपनाए हुए है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद ही भाजपा अपने अगले कदम की दिशा तय करेगी। सूत्रों के अनुसार यदि कांग्रेस किसी बाहरी नेता को उम्मीदवार बनाती है, तो भाजपा भी मुकाबले के लिए अपना प्रत्याशी उतार सकती है।

आज केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात भी संभव

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस बैठक में आरडीजी बहाली सहित राज्य से जुड़े वित्तीय मुद्दों और लंबित परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। पिछली बार दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री की व्यस्तताओं के बीच में मिलने का समय नहीं मिल पाया था।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

गणेश गोदियाल ने 24-25 जनवरी को प्रदेशभर में दो घंटे का मौन उपवास करने का आह्वान किया

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन विकास के लिए ₹75 करोड़ से अधिक की मंजूरी

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ एयरपोर्ट पर 3.19 करोड़ का ड्रग्स बरामद; बैंकॉक से लेकर लखनऊ पहुंचा पैसेंजर गिरफ्तार

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार ने पटवारियों और कानूनगो के लिए 4,156 स्मार्ट टैबलेट की मंजूरी दी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
बिहार में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, तीन बदमाशों ने सिर में मारी गोली
April 28, 2026
राजस्थान में कार्यस्थल सुरक्षा पर सवाल, महिला श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक
April 28, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?