शिमला। हिमचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को केरलम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव परिणाम में कांग्रेस की जीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विपक्षी भाजपा को प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा, मंडी सहित अधिकांश जिलों में पराजित किया है।
वीडी सतीशन के शपथ समारोह में शामिल हुए सुक्खू
सीएम सुक्खू ने इससे पहले तिरुवनंतपुरम में वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया और सतीशन को अपनी शुभकामना दीं।
केरलम नई ऊंचाइयों को छुएगा : सुक्खू
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वीडी सतीशन के नेतृत्व में केरलम विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि सतीशन की नीतियों से राज्य में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और जनता की भलाई के लिए कार्य किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि सतीशन का अनुभव और दृष्टिकोण राज्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस प्रकार, मुख्यमंत्री ने नए मुख्यमंत्री के प्रति अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं और उनके कार्यकाल के सफल होने की कामना की।
श्रीश्री रविशंकर से मिलेंगे सीएम
मुख्यमंत्री केरलम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद बेंगलुरू रवाना हुए और रात को वहीं पर रुकेंगे और मंगलवार को आर्ट आफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरु श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात करेंगे। रात्रि बेंगलुरू में ही ठहरेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि दो दिवसीय बेंगलुरू दौरे के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश लौटेंगे।
