किसी भी खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री लोगों को अपनी शुभकामनाएं देने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सब के बीच बकरीद 2026 के मौके पर भी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए पूरे मुस्लिम समुदाय को अपनी शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब का आपसी भाईचारा और प्यार हमेशा बना रहे। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सीएम भगवंत मान ने ईद उल अजहा 2006 पर मुस्लिम समुदाय को पैगाम दिया है। इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहार पर उन्हें बधाई देते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने।
मुस्लिम समुदाय को लेकर क्या बोले बकरीद पर CM Bhagwant Mann
सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “ईद-उल-अज़हा के मौके पर पूरे मुस्लिम समुदाय को दिल से बधाई। यह पवित्र त्योहार हमें त्याग, दया और आपसी भाईचारे का एक बड़ा संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर, मैं पूरे मुस्लिम समुदाय को दिल से बधाई देता हूं। पंजाब का आपसी भाईचारा और प्यार हमेशा ऐसे ही मजबूत बना रहे। सभी को ईद मुबारक।”
सीएम भगवंत मान के पैगाम का क्या है मतलब
इस पैगाम के जरिए सीएम भगवंत मान ने मुस्लिम समुदाय के साथ अपनी बात कही है। उन्होंने बताया कि त्याग, दया और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले त्योहार की सबको बधाई। उन्होंने पंजाब का आपसी भाईचारा और प्यार मजबूत हो सके यह आशा करते नजर आए हैं। बात करें ईद उल अजहा की तो यह इस्लाम धर्म का सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहार माना जाता है। कुर्बानी के इस त्यौहार को पैगंबर इब्राहीम द्वारा अल्लाह के प्रति सर्वोच्च त्याग समर्पण और विश्वास की याद में सेलिब्रेट किया जाता है।
जहां तक बात करें बकरीद की तो यह त्यौहार इस्लाम धर्म के लिए काफी खास होता है। जहां विशेष नमाज मस्जिद हो या ईदगाहों में जाकर अदा किया जाता है और लोग एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद देते हैं। इस खास मौके पर सीएम भगवंत मान एक तस्वीर भी शेयर करते हुए दिखे हैं।
