By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्टेट लेवल Narco Coordination Center के संबंध में की बैठक
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्टेट लेवल Narco Coordination Center के संबंध में की बैठक

lokmatujala
Last updated: December 24, 2024 6:13 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्टेट लेवल Narco Coordination Center (NCORD) के संबंध में बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को NCORD की जिला स्तरीय बैठक माह में एक बार अनिवार्य रूप से आयोजित करने की कड़ी हिदायत दी। मुख्य सचिव ने सभी जिलों से NCORD बैठकों की रिपोर्ट तलब करते हुए देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चमोली एवं चम्पावत जनपदों द्वारा इस वर्ष एक भी  जिला स्तरीय NCORD की बैठक आयोजित ना किए जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सम्बंधित जिलाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सचिव गृह को इस सम्बन्ध में तत्काल पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पर उत्तरदायी अधिकारियों की एसीआर में प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी भी दी।

सीएस ने मेडिकल स्टोर पर दवाइयों का नशे के रूप में दुरूपयोग पर सख्त माॅनिटरिंग को लेकर महानिदेशक स्वास्थ्य को सभी मेडिकल स्टोर पर अनिवार्यतः सीसीटीवी लगवाने तथा रिकाॅर्ड के डिजिटाइजेश हेतु निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल सम्बन्धित विभाग तथा जिलाधिकारियों को नशा मुक्ति केन्द्रों के लिए अलग से बजट मद सृजित करने और जिलाधिकारियों को प्रत्येक जिले में एक-एक नशा मुक्ति केन्द्र अनिवार्यतः स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने सरकारी शिक्षण संस्थानों की भांति ही निजी स्कूलों, काॅलेजों एवं विश्वविद्यालयों में एंटी ड्रग्स कमेटी अनिवार्यतः गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एण्टी ड्रग्स ई प्लेज (Anti Drug E pledge) को भी जन जागरण अभियान के रूप में चलाने के निर्देश दिए। उत्तराखण्ड में अभी तक 2,20,754 ई प्लेज ली जा चुकी हैं। इस मामले में देश भर में उत्तराखण्ड 6ठे स्थान पर है।

मुख्य सचिव ने शैक्षणिक संस्थानों के कैम्पस को ड्रग्स फ्री सुनिश्चित करने में निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए विभिन्न एनजीओ, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ इस सम्बन्ध में एमओयू करने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष अभी तक राज्य में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1020 केस रजिस्टर्ड हुए हैं तथा 1298 दोषियों को सजा हुई है।

इस दौरान बैठक में सचिव शैलेश बगौली सहित पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, गृह विभाग के अधिकारी तथा सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

TAGGED:Anti Drugs E PledgeChief Secretary Radha RaturiDehradunEducationHealthHome DepartmentNCORDNewsSecretariatSecretary Shailesh Bagauli including PoliceState Level Narco Coordination CentreUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

Blog

सड़क पर घायल व्यक्ति को देख कार्यक्रम के लिए जा रही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण रुकीं, अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, फिर करवट लेगा मौसम, होगी बारिश – बर्फबारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

मनी लॉन्ड्रिंग केस बताकर रिटायर्ड शिक्षक से लूटी जिंदगीभर की कमाई

By lokmatujala
उत्तराखंड

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, खरसाली रवाना हुई मां यमुना की डोली

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में फैक्ट्री हादसा, CM ने पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की
March 9, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट प्रस्ताव पर आठ विभागीय समितियों की रिपोर्ट, संशोधन का रास्ता खुलेगा
March 9, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?