By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक्शन मोड: पिपली अनाजमंडी पहुंचकर बोले- धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक्शन मोड: पिपली अनाजमंडी पहुंचकर बोले- धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा

lokmatujala
Last updated: October 11, 2024 11:04 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

हरियाणा: हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न होने  के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने हलके में शुक्रवार को पहली बार पहुंचे। वे दोपहर के समय पिपली अनाजमंडी में पहुंचे, जहां धान खरीद कार्य का जायजा लिया। नायब सैनी धान की ढेरियों पर गए, जहां उन्होंने धान में नमी की मात्रा अपने सामने जांच करवाई तो वहीं किसानों व अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि इस मंडी में कौन-कौन से एजेंसियां खरीद कर रही है और तेजी क्यों नहीं आ रही।

उन्होंने किसानों से भी चर्चा की कि उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि उनकी धान खरीद में नमी की आड़ में कट लगाया जा रहा है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हो रहा है। नायब सैनी नमी जांच मशीन अपने हाथ में लेकर जांची। इस दौरान धान में नमी मिली तो किसानों ने बताया कि यह देर शाम व सुबह जल्दी में कटी है और उस दौरान मौसम में नमी व ओंस रहती है। इसी के चलते ही कुछ नमी दिखाई दे रही है।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने इसके बाद मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों व किसानों के साथ बातचीत भी की तो वहीं बाद में पत्रकारों से चर्चा की, जिसमें कहा कि सरकार धान का एक-एक दाना खरीद करेगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। नायब सैनी के साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, जयभगवान शर्मा, धर्मवीर मिर्जापुर, जिलाध्यक्ष सुशील राणा सहित पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

किसान बोले, 200-200 रुपये का लगाया जा रहा कटकिसानों की परेशानी भी इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री के सामने आई। किसानों ने बताया कि वे आठ-आठ दिन से मंडी में पड़े हैं। लेकिन खरीद कोई नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि 200-200 रुपये का कट नमी के नाम पर मारा जा रहा है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हो रहा है। यह सुनकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी फटकार लगाई।

TAGGED:Chief Minister Nayab SainiDharamveer MirzapurDistrict President Sushil RanaFormer Minister Subhash SudhaHaryanaHaryana Assembly ElectionsJai Bhagwan SharmaNewsPipli AnajmandiUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

बढ़ी मतदाताओं की संख्या, 84 लाख पार हुआ आंकड़ा, निवार्चन आयोग ने की प्रेस कांफ्रेंस

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने नन्दप्रयाग में मोरारी बापू की सुनी रामकथा 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय खेल राज्यमंत्री राज्यमंत्री रक्षा खडसे, पी. टी. उषा और चेयरपर्सन जीटीसीसी सुनैना प्रकाश ने की शिष्टाचार भेंट

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
बसंत पंचमी पर चाइना डोर का खूनी खेल, पंजाब में कई लोग मौत के मुंह से लौटे
January 23, 2026
लखनऊ में CM योगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘क्रांतिकारियों के सिरमौर थे नेताजी’ – Parvat Sankalp News
January 23, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?