By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने कृषि व औद्यानिकी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कृषि व औद्यानिकी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

lokmatujala
Last updated: May 5, 2025 6:07 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में कृषि व औद्यानिकी से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य से जुड़े प्रमुख मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती व प्रभावी समन्वय के साथ रखा जाए ताकि उत्तराखण्ड के किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पंतनगर में ‘स्टेट एग्री-होर्टि एकेडमी’ व ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना हेतु केंद्र सरकार से अनुरोध करने के लिए तत्काल प्रभावी वर्किंग प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य हिमालयी राज्यों की तर्ज पर उत्तराखण्ड को भी विशेष योजनाएं मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं इस योजना को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के समक्ष रखेंगे।

उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और कैपेसिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि वह आगामी 20–25 वर्षों को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में कृषि व औद्यानिकी क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों व समस्याओं को चिन्हित कर एक ठोस एवं व्यावहारिक रोडमैप तैयार करें, जिससे केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों विशेषकर सीमांत जिलों में मनरेगा के अंतर्गत विशेष मजदूरी दर सुनिश्चित करने, राज्य के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर स्टॉल्स के माध्यम से प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार से प्रभावी समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय में युवाओं के कौशल विकास हेतु एग्रो टूरिज्म स्कूल की स्थापना के लिए आवश्यक धनराशि केंद्र सरकार से स्वीकृत कराई जाएगी। यह पहल राज्य के ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार व उद्यमिता के नए द्वार खोलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भरसार स्थित औद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय में एनएलबीएल मान्यता प्राप्त माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला की स्थापना तथा पंतनगर विश्वविद्यालय व भारतीय सेना के सहयोग से मिलेट्स आधारित उत्पादों की परियोजना के लिए भी केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सगंध फसलों को बढ़ावा देने हेतु देहरादून के सेलाकुई में राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनिंग एवं इनक्यूबेटर सेंटर की स्थापना व महक क्रांति नीति के लिए विशेष बजट की स्वीकृति की आवश्यकता जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में एरोमेटिक उत्पादों को सम्मिलित करने की दिशा में भी प्रयास तेज किए जाएं।

TAGGED:'Center of Excellence''State Agri-Horti Academy'Central GovernmentChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunNewsPantnagarUmbrella Brand House of HimalayasUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

नाबार्ड के सेमिनार में वर्ष 2025-26 के स्टेट फोकस पेपर का विमोचन

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर की पूजा अर्चना

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ‘स्वस्थ सीमा अभियान’ की ऐतिहासिक शुरुआत

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा की रणनीति फिसली, कांग्रेस में संगठनात्मक दरारें उजागर
March 19, 2026
हरियाणा में पानीपत में देश की पहली मेगा ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना स्थापित होगी
March 19, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?