By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री ने कार्य में कोताही पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया
राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कार्य में कोताही पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया

lokmatujala
Last updated: April 3, 2026 2:44 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

शिमला। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 निर्माण कार्य पर देरी का मामला सदन में खूब गूंजा। देहरा से विधायक व मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर व ज्वालाजी से विधायक संजय रत्न ने काम में देरी को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा।

विधायक कमलेश ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि उनके विस क्षेत्र में मै. गर्ग सन्स बालाजी-ईएनटी (जेवी) फर्म को पीएमजीएसवाई सड़कों के काम आवंटित हुआ है। ठेकेदार ने काम तो ले लिए हैं, लेकिन इनका निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।

एक साल से धूल व मिट्टी के कारण लोगों को दिक्कतें पेश आ रही है। ठेकेदार एक दिन देहरा में काम करते है। दूसरे दिन वह शाहपुर चले जाते है। उन्होंने मंत्री से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। विधायक संजय रत्न ने कहा कि इस फर्म को 26 सड़काें का काम दे दिया गया है, जबकि यह फर्म उत्तराखंड में ब्लैक लिस्ट हैं।

शीतकालीन सत्र के दौरान भी यह मामला उठाया गया था। तब भी जांच करवाने की बात कही गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये ठेकेदार निचले स्तर के कर्मचारियों को डराते हैं और उच्च अधिकारियों से सीधे मंत्रणा करते हैं।

उन्हाेंने सरकार से उक्त फर्म के सारे टेंडर को रद्द कर भविष्य सख्त नियम बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ज्यादा सड़काें के काम पैकेज तोड़कर अलग अलग ठेकेदाराें को दिया जाए ताकी काम जल्द पूरा हो। विपक्ष ने भी संजय रतन के तर्क पर सहमति जताई और कहा कि पूरे प्रदेश में पीएमजीएसवाई सड़काें के काम में देरी हो रही है।

जुर्माना भी लगेगा और रद्द भी करेंगे टेंडर

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायकों ने अपने अपने विस क्षेत्रों के मामले उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी ठेकेदार में काम में कोताही बरती है उस पर नियमों के तहत कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा।

यदि किसी ने काम ही शुरू नहीं किया है तो नियमों के तहत उसके टेडर को रद्द करने पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य के लिए नियम में बदलाव होगा और एक ठेकेदार को एक या दो काम ही आवंटित होंगे। पिछले काम पूरा होने पर ही अगला काम दिया जाएगा।

विक्रमादित्य ने दिए जांच के आदेश

इससे पहले मूल प्रश्न के उत्तर में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देहरा व ज्वालामुखी में पीएमजीएसवाई-3 सड़काें के काम में देरी मामले की जांच करवाई जाएगी। प्रधान सचिव लोक निर्माण जांच के लिए कमेटी गठित करेंगे।

ईएनसी व चीफ इंजीनियर कांगड़ा सहित अन्य अधिकारी शामिल हाेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त फर्म पर पहले भी 3.22 करोड़ का जुर्माना लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई-3 के तहत तीन हजार किमी सड़काें का काम चल रहा है।

31 जुलाई तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र ने दो सालों की एक्सटेंशन भी दी है, फिर भी सरकार तय समय पर इन कार्यों को पूरा करवाएगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बाधित, सोनगाड से आगे लगभग एक फिट जमीं बर्फ

By lokmatujala
बिहार

विल्स सिगरेट की नकली फैक्ट्री पर छापा: मुजफ्फरपुर के मुशहरी में बड़ा खुलासा, संचालक फरार

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

बस्ती में रामभद्राचार्य बोले- गृहयुद्ध से बचना है तो UGC कानून वापस ले सरकार, समाज को क्यों बांट रहे?

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने बीएलओ के लिए पहली बार हो रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया उद्घाटन 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में ओलावृष्टि से गेंहू की फसल को नुकसान का खतरा, सरकार सक्रिय
April 3, 2026
नगर निगमों और विकास विभागों में भ्रष्टाचार: वर्क स्लिप घोटाले की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार
April 3, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?