By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अनुपम-अद्भुत-अद्वितीय ‘गंगा उत्सव-2024’ में किया प्रतिभाग 
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अनुपम-अद्भुत-अद्वितीय ‘गंगा उत्सव-2024’ में किया प्रतिभाग 

lokmatujala
Last updated: November 5, 2024 5:43 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार : उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार स्थित चंडी घाट पहुंचकर अनुपम-अद्भुत-अद्वितीय ‘गंगा उत्सव-2024’ में प्रतिभाग किया। रेखा आर्या ने ‘गंगा उत्सव-2024’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल व् अन्य अतिथियों का स्वागत किया। ‘गंगा उत्सव-2024’ की शुरुआत बीएसएफ़ के महिला राफ्टिंग दस्ते को हरी झंडी दिखाकर की गई। ये दल राफ्टिंग करते हुए देवप्रयाग से गंगा सागर तक का सफर तय करेगा और महिला सशक्तिकरण व गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने का संदेश घर घर तक पहुंचाएगा।

गंगा महोत्सव 2024 की शुरुआत देवभूमि से करने के लिए मंत्री रेखा आर्या ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण मंत्री होने के नाते यह हमारे लिए गौरव की बात है कि बीएसएफ़ का महिला राफ्टिंग दस्ता देवप्रयाग से गंगा सागर तक महिला सशक्तिकरण व गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने का संदेश पहुंचाएगा। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ‘गंगा उत्सव’ मां गंगा की महिमा का आनंद पर्व है और हमारे लिए गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का आधार है और एक बड़े भूभाग की जीवन रेखा है। स्वामी विवेकानंद की अमेरिका की यात्रा का ज़िक्र करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा अमेरिका यात्रा के दौरान विवेकानंद जी ने एक सवाल के जवाब में कहा था गंगा हमारे लिए नदी नहीं है बल्कि हम गंगा को मां मानते हैं और हर सनातनी के मन में गंगा के प्रति यही भाव है।

रेखा आर्या ने कहा मां गंगा की सेवा हमारा सौभाग्य है और हम इसकी निर्मलता-अविरलता के लिए कृत संकल्पित हैं। वो बोली कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड के भीतर गंगा सफ़ाई का अभियान जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ रहा है और प्रदेश का एक-एक नागरिक गंगा प्रहरी के रूप में अपना योगदान दे रहा है। गंगा में प्रवाह हो रहे जल की गुणवत्ता पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारी सरकारों के प्रयासों से आज ऋषिकेश तक गंगा का जल ए श्रेणी का यानी आचमन योग्य है और हरिद्वार तक ब श्रेणी का है यानी स्नान योग्य है। अपने सम्बोधन में उन्होंने आगे जोड़ा कि वो आज मां गंगा के इस पावन तट से सभी को यह विश्वास दिलाती हैं कि गंगा की निर्मलता के लिए उनकी सरकार सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति सी.आर पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पदमश्री बलबीर सिंह, स्वामी चिदानंद सरस्वती, महानिदेशक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन राजीव कुमार मित्तल सहित बीएसएफ के अधिकारीगण और नमामि गंगे अभियान से जुड़े विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे ।

TAGGED:Cabinet Minister Rekha AryaChandi GhatChief Minister Pushkar Singh DhamiDirector General National Clean Ganga Mission Rajeev Kumar MittalGanga Utsav-2024HaridwarHaridwar MP Trivendra Singh RawatPadmashree Balbir SinghSwami Chidanand. SaraswatiUnion Jal Shakti C.R. PatilUnion Minister of State for Jal Shakti Kailash ChoudharyUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
यूपी के वित्त मंत्री की दो-टूक: “बजट खर्च करने में सुस्ती नहीं, शत-प्रतिशत खर्च करें अधिकारी।”

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज विधानसभा…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

हिमालयन कल्चरल सभागार में आईएमए कैडेट ऑफिसरों द्वारा आयोजित आर्ट गैलरी का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया शुभारंभ

By lokmatujala
उत्तराखंड

“दो घंटे तक डॉक्टर दंपती रहे नकली CBI अफसर की गिरफ्त में, पुलिस को मिला CCTV सबूत”

By lokmatujala
उत्तराखंड

अगली बार मिलो तो गले में होना चाहिए गोल्ड मेडल : खेल मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala
उत्तराखंड

देहरादून में मेट्रो की राह खुली, मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में हुआ अहम समझौता

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
यूपी के वित्त मंत्री की दो-टूक: “बजट खर्च करने में सुस्ती नहीं, शत-प्रतिशत खर्च करें अधिकारी।”
January 31, 2026
हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नए अवसर: मुख्यमंत्री सैनी का 61वें स्थापना दिवस समारोह में संदेश
January 31, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?