देहरादून : सांगठनिक चुनाव की तैयारी में जुट गई प्रदेश भाजपा को फरवरी तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। पहले दिसंबर आखिर तक नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सदस्यता अभियान के बीच राज्यों के विधानसभा चुनावों की वजह से पार्टी का सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम आगे खिसकता जा रहा है।
भाजपा को फरवरी तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनावों की वजह से हो रही देरी

इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व मंडल, जिला समितियों के गठन के लिए चुनाव का कार्यक्रम तय कर सकता है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा कि अगले वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी माह की शुरुआत में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तय कर देगी।