यूपी एसटीएफ़ की नोएडा यूनिट और बिहार एसटीएफ़ के संयुक्त ऑपरेशन में थाना रतनपुरी मुज़फ़्फ़रनगर क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है जिसमे बिहार का कुख्यात बदमाश निलेश राय निवासी बारो रामपुर थाना गढ़हरा बेगूसराय बिहार जिसपर बिहार से सवा दो लाख का ईनाम घोषित हो रखा था , गंभीर रूप से घायल हुआ है और इसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । जहां उपचार के दौरान इसकी मृत्यु हो गई है ।
कुख्यात अपराधी निलेश पर हत्या, लूट , डकैती और रंगदारी जैसे 16 गंभीर धाराओ के अभियोग पंजीकृत है ।
दिनांक 21-2-24 को जब थाना गढ़हरा क्षेत्र बेगूसराय में पुलिस ने रेड की थी तब इसने अपने साथियों के साथ बिहार पुलिस की पार्टी पर अंधाधुंध फायर करते हुए भाग गया था जिसमे एक व्यक्ति को गोली लगी थी और गंभीर रूप से घायल हो गया था ।
बड़ी खबर, पुलिस मुठभेड़ में सवा दो लाख का इनामी बदमाश निलेश राय ढेर ,जानिए मामला
Leave a Comment
Leave a Comment
