By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » ISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र, पाकिस्तान और विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े लिंक
उत्तर प्रदेशराज्य

ISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र, पाकिस्तान और विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े लिंक

lokmatujala
Last updated: March 17, 2026 3:07 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ/सहारनपुर : UP ATS ने आतंकी संगठन ISIS से जुड़े संदिग्ध को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है. संदिग्ध हारिश अली (19) देश में शरिया कानून लागू कराने के लिए काम कर रहा था. ऑनलाइन माध्यम से कई ग्रुप्स बनाकर ISIS की जिहादी विचारधरा को फैला रहा था. ग्रुप में जेहादी विचारधारा के लोगों की भर्ती भी कर रहा था. हारिश मुरादाबाद में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था. बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है.

एटीएस को काफी दिनो से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. गहन जांच पड़ताल के बाद लखनऊ स्थित एटीएस थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था. रविवार को हारिश अली को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया. संदिग्ध हारिश पुत्र रियासत अली सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके के मानकमऊ का रहने वाला है. ATS को आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबूत भी हाथ लगे हैं. ATS हारीश अली से पूछताछ कर रही है.

ATS ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश सहित भारत के अन्य राज्यों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के आतंकी मॉडयूल के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहा था. लोगों को भड़काने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने तथा ग्रुप्स बनाकर आतंकी गतिविधियों में लोगों को शामिल करने के लिए प्रेरित करता था.

अभियुक्त देश में ISIS मॉड्यूल के हैंडलरों व ISIS के अन्य मुजाहिद साथियों के साथ जुड़कर चुनी गयी लोकतान्त्रिक सरकार गिराकर, खिलाफ़त व्यवस्था के अंतर्गत शरिया कानून लाना चाहता था. हारिश ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्माें जैसे इंस्टाग्राम व इनक्रिप्टेड एप्स यथा सेशन व डिसकॉर्ड आदि पर छद्म नामों से वीपीएन आदि प्रयोग करते हुए ISIS समर्थित ग्रुप्स बनाए थे. उसमें ज्यादा से ज्यादा जेहादी ख्याल रखने वाले लोगों को रिक्रूट कर रहा था. इन ग्रुपों में ISIS के मीडिया चैनलों, पत्रिकाओं, प्रचार-प्रसार की सामग्रियों, आतंकी विचारधाराओं व मारे गए आतंकियों के चित्र, वीडियो व ऑडियो साझा करता था.

हारिश का नेटवर्क भारत के साथ साथ पाकिस्तान तथा विदेश के अन्य हैंडलरों के साथ भी था. भारत में ISIS के आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए ‘अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन’ ग्रुप भी बनाया था. हारिश ने बताया कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानता है और शरिया कानून लागू कर खिलाफत व्यवस्था, जो ISIS का एक मात्र उद्देश्य है, को जंग-ए-जेहाद कर स्थापित करना चाहता था. जिसके लिए ग्रुप्स में लोगों को फिदायीन हमले करने के लिए प्रेरित करता था.

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पीड़ित परिवार से मिलकर सांसद चंद्रशेखर रावण ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

By lokmatujala
उत्तराखंड

मकान नाम नहीं किया तो नशेड़ी बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, मां को दे डाली खाैफनाक माैत

By lokmatujala
पंजाबराज्य

पंजाब में ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ ने संपत्ति पंजीकरण को बनाया पारदर्शी और परेशानी-मुक्त

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

आईआईटी रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब सरकार ने चार साल में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए लागू किए बड़े सुधार
March 17, 2026
पंजाब बजट 2026-27: मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए ₹2,000 करोड़ का आवंटन
March 17, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?