देहरादून : दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण पर रोक लग चुकी है। केदारनाथ धाम नाम से बनाए गए ट्रस्ट की ओर से खुद इसका ऐलान किया है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसे सरकार के कड़े रुख का नतीजा बताया। अजेंद्र अजय ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों की आपत्ति के बाद धामी सरकार ने कड़े कदम उठाए। साथ ही उत्तराखंड के चार धाम और बड़े मंदिरों के नाम पर कहीं भी मंदिर निर्माण ना करने के लिए कानून बनाने की चर्चा हुई। इस मुद्दे पर कैबिनेट में भी सहमति बन चुकी है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से खिलवाड़ ना हो ये बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है। अजेंद्र अजय ने कहा कि दिल्ली में जो मंदिर बनाया जा रहा था उसका निर्माण रुकना सरकार की स्पष्ट नीति का ही नतीजा है।
Related Posts
मुख्यमंत्री धामी से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने की भेंट
- lokmatujala
- December 28, 2024
- 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद […]
उत्तराखण्ड में 12 से 15 दिसम्बर तक 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो
- lokmatujala
- November 5, 2024
- 0
देहरादून : राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड आरोग्य एक्सपो के आयोजन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी […]
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने किया नामांकन, जुटी भारी भीड़, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
- lokmatujala
- December 30, 2024
- 0
हल्द्वानी : हल्द्वानी में निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने नामांकन किया। ललित जोशी ने हजारों कार्यकर्ताओं और […]