हरियाणा सरकार ने 2 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंधी राज्यपाल की ओर से आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश के अनुसार, वीरेंद्र दहिया को विधानसभा का सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
इसके साथ ही अंबाला के उपायुक्त IAS अधिकारी अजय सिंह तोमर की सेवाएं भारत सरकार को सौंप दी हैं। उनकी नियुक्ति नई दिल्ली स्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।


