By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने शीत लहर की तैयारियों की करी समीक्षा 
उत्तराखंड

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने शीत लहर की तैयारियों की करी समीक्षा 

lokmatujala
Last updated: December 14, 2024 8:21 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE
देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने राज्य के सभी 13 जनपदों के साथ शीत लहर की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने तथा सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम से एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने सभी 13 जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ शीत लहर की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी जनपद यह सुनिश्चित कर लें कि रैन बसेरों की संख्या पर्याप्त हो। यदि जरूरत महसूस हो तो इनकी संख्या को बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में साफ सफाई के साथ ही आवश्यक वस्तुओं जैसे हीटर, पानी गर्म करने की रॉड, पर्याप्त संख्या में बिस्तर तथा कंबल आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी शहरों के महत्वपूर्ण चौक चौराहों, बस तथा रेलवे स्टेशनों आदि स्थानों पर जहां रात को लोग रुकते हैं, वहां अलाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी जनपदों को शीत लहर से निपटने के लिए 10-10 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। जनहित में इस धनराशि का उपयोग बेहतर ढ़ंग से किया जाए ताकि लोगों को ठंड के मौसम में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी जनपद को और धनराशि की आवश्यकता पड़ती है तो वह शासन को प्रस्ताव भेज सकते हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी जनपदों की तैयारी पर संतोष जताया।
एसीईओ प्रशासन ने बर्फबारी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा वहां योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण जिन स्थानों में राशन पहुंचाना मुश्किल हो जाता है, वहां अगले दो से तीन माह का राशन स्टॉक कर लिया जाए। उन्होंने बर्फबारी के कारण अवरुद्ध होने वाले मार्गों को खोलने के लिए सभी उपकरण जैसे जेसीबी मशीन, पोकलैंड मशीन, स्नो कटर मशीन तथा बर्फ में फंसे वाहनों को निकालने के लिए चेन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
एसीईओ प्रशासन ने कहा कि पहाड़ों में पाले के कारण सड़कें बेहद खतरनाक हो जाती हैं, ऐसे में सड़क हादसों को रोकने के लिए पालाग्रस्त क्षेत्रों में सड़कों पर चूने तथा नमक का छिड़काव किया जाए तथा साइन बोर्ड लगाकर लोगों को संभावित खतरे के प्रति सचेत किया जाए।
बैठक में यूएसडीएमए के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी ने कहा कि शीत लहर के दौरान आवारा और निराश्रित पशुओं की भी चिंता करनी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद इस दिशा में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पशुपालन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर निराश्रित पशुओं के ठहरने के लिए स्थान चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि निराश्रित लोगों को रैन बसेरों में ठहराने के लिए अभियान चलाया जाए। पब्लिक अनाउंसमेंट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को बताया जाए कि रैन बसेरे कहां पर हैं, ताकि वे वहां जाकर रह सकें। उन्होंने सभी जनपदों को रैन बसेरों तथा अलाव के कोऑर्डिनेट्स भी यूएसडीएमए के साथ शेयर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनपद गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण विवरण जुटा लें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी, डॉ पूजा राणा, डॉ वेदिका पंत, रोहित कुमार, हेमंत बिष्ट, तंद्रिला सरकार आदि मौजूद रहे।
TAGGED:Additional Chief Executive Officer Administration Anand SwaroopChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunJoint Chief Executive Officer Mohammad Obedullah AnsariNewsUSDMA Joint Chief Executive Officer Mohammad Obedullah AnsariUttarakhandUttarakhand State Disaster Management Authority
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

हरिद्वार में क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी बोले- जल्द ही खेल प्रतिभाओं की भूमि से होगी देवभूमि की पहचान

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून-अल्मोड़ा हेलिकॉप्टर सेवा का किया शुभारंभ

By lokmatujala
उत्तराखंड

राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी ने राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में सिल्क्यारा विजय अभियान पुस्तक का किया विमोचन

By lokmatujala
उत्तराखंड

डेंगू की रोकथाम पर सभी विभाग होंगे एकजुट, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए निर्देश

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी का निर्देश: सड़क किनारे खंभे हटाओ, 3 फीट की दूरी सुनिश्चित करो
March 16, 2026
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: आज वोटिंग, शाम तक रिजल्ट
March 16, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?