By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » एक्शन- 23 क्विंटल से अधिक नकली पनीर जब्त, सहारनपुर से देहरादून तक फैले मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा
उत्तराखंड

एक्शन- 23 क्विंटल से अधिक नकली पनीर जब्त, सहारनपुर से देहरादून तक फैले मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा

lokmatujala
Last updated: April 30, 2025 7:37 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : चारधाम यात्रा के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जिला अधिकारी कार्यालय देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदिग्ध खाद्य पदार्थ पनीर को पकड़ा गया है। अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजवर सिंह जग्गी द्वारा सचल खाद्य विश्लेषणशाला (Mobile Food Testing Lab) को तत्काल मौके पर भेजा गया।

प्राथमिक परीक्षण में उक्त पनीर में एस.एम.पी (स्किम्ड मिल्क पाउडर) और फॉर्मलीन जैसे हानिकारक रसायनों की उपस्थिति पाई गई, जो कि जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह द्वारा क्वालिटी डेयरी, तपोवन चौक का पनीर जब्त किया गया। थाना रायपुर की सूचना पर क्वालिटी डेयरी के गोदाम से लगभग 7 क्विंटल पनीर बरामद किया गया, जिसे अनहाइजीनिक तरीके से संग्रहित किया जा रहा था। सचल जांच रिपोर्ट में फॉर्मलीन की पुष्टि एवं पनीर की दुर्गंध और गुणवत्ता के क्षय को देखते हुए मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व थाना रायपुर पुलिस द्वारा अपर ईश्वर विहार स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई। मौके पर 1 पिक-अप वैन से लगभग 120 किलो पनीर उतरता हुआ मिला तथा गोदाम से लगभग 6 क्विंटल पनीर बरामद किया गया। खाद्य विभाग की टीम द्वारा जांच में पनीर को नकली व मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त घोषित किया गया। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व देहरादून पुलिस द्वारा सहारनपुर प्रशासन से संपर्क किया गया। मंडलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग, सहायक आयुक्त, उपजिलाधिकारी बेहट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी व टीम ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां से 16 क्विंटल नकली पनीर, रसायन व उपकरण बरामद किए गए। फैक्ट्री को तत्काल सील कर नकली पनीर को नष्ट किया गया।

डॉ. आर. राजेश कुमार, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य के खाद्य तंत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। नकली पनीर जैसे ज़हरीले उत्पादों पर कड़ी निगरानी और कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा। जनता से भी अपील की कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।  ताजवर सिंह जग्गी, अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड ने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई एक उदाहरण है। चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

TAGGED:Additional Commissioner Food Safety and Drug Administration Tajwar Singh Jaggiadulterated food itemsChardham YatraChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunFood Safety and Drug Administration Commissioner Dr. R. Rajesh KumarNewsSenior Food Safety Officer Ramesh SinghUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

“राजा रोड से आईएमए चकराता रोड तक: देहरादून में स्वच्छता अभियान को गति”

By lokmatujala
उत्तराखंड

सावधानी ही सुरक्षा!, उत्तर प्रदेश में बढ़ते बर्ड फ्लू खतरे के बीच चंपावत में कड़ा कदम।

By lokmatujala
उत्तराखंड

माणा एवलांच : ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बर्फ में फंसे 47 मजदूर बचाए गए, आठ की तलाश जारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

देर रात देहरादून में हुई मूसलाधार बारिश, रात में ही आपदा कंट्रोल रूम पहुंची डीएम सोनिका

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?