हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सैनी ने हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि सरकारी विभागों में अव्यवहारिक नियमों के चलते जनता का शोषण हो रहा है। अव्यवहारिक नियमों की आड़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि अव्यवहारिक नियमों को व्यवहारिक, सरल और खत्म करने के लिए आजादी की लड़ाई की तरह की बहुत बड़ी क्रांति लाने की आवश्कता है। आम आदमी पार्टी हरिद्वार विधानसभा व्यवहारिकता क्रांति का प्रथम आगाज हरिद्वार विधानसभा से 17 जुलाई को करने जा रही है। संजय सैनी ने कहा कि आम आदमी के हक हकुक की लड़ाई को प्रत्येक स्तर पर लड़ा जाएगा। सरकारी विभागों में आम आदमी को न्याय मिले। इसको लेकर आम आदमी पार्टी अपना संघर्ष चलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने हकों के प्रति जागरूक रहना होगा। सरकारी विभाग अव्यवहारिक नियमों को जनता पर थोप देते हैं। जिससे आम आदमी को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से तो आजादी की लड़ाई सभी ने लड़ी। लेकिन इन सरकारी विभागों में कुछ लोग अव्यवहारिक बर्ताव कर लोगों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान हेमा भंडारी, अनिल सती, ममता सिंह, मोहम्मद अकरम, अमनदीप, प्रवीण सिंह, धीरज पीटर, किरण कुमार दुबे, मयंक गुप्ता, गीता देवी, राकेश यादव, आरिफ, रितु गिरी, रामप्रकाश कौशल, विशाल शर्मा, संजय गौतम, ऋषि राजपूत, शकील मंसूरी सहित कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Posts
आदि कैलाश से मुख्यमंत्री ने दिया योग का संदेश…
- lokmatujala
- June 21, 2024
- 0
उत्तराखण्ड। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समुद्रतल से लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में योग कर पूरे विश्व […]
महंत सुधीर हत्याकांड में दोषी कनखल के प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ सुराज सेवा दल ने खोला मोर्चा, कार्रवाई की मांग,देखें वीडियो
- lokmatujala
- July 5, 2024
- 0
Dehradun । प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सुराज सेवा दल ने हरिद्वार के चर्चित सुधीर हत्याकांड को एक बार फिर गरमा दिया […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को कराया गया योगाभ्यास…
- lokmatujala
- June 21, 2024
- 0
उत्तराखण्ड/ देहरादून / हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं निरामय योगम रिसर्च फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान […]