हरिद्वार। बुधवार को हरिद्वार के ग्राम सलेमपुर के हनुमंत कॉलोनी स्थित प्लास्टिक के पुराने सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मायापुर और दो गाड़ियां सिडकुल स्थित फायर स्टेशन से मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि हादसे में, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर गोदाम में रखे प्लास्टिक के सामान के कारण आग तेजी से फैली और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना की जांच कर रही हैं।
Related Posts
जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए विहिप ने की सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग…
- lokmatujala
- June 12, 2024
- 0
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद ने जम्मू संभाग के रियासी क्षेत्र में वैष्णादेवी से शिवखोड़ी धाम के दर्शन करने जा रहे […]
राम मानवता के प्राण हैं -रामभद्राचार्य।
- lokmatujala
- June 14, 2024
- 0
हरिद्वार। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि प्रभु राम सनातन धर्म ही नहीं बल्कि मानवताके प्राण हैं। आज भारत में ही नहीं बल्कि […]
कभी निष्फल नहीं जाती भगवान शिव की आराधना -श्रीमहंत रविंद्रपुरी।
- lokmatujala
- July 23, 2024
- 0
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना […]