फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा क्षेत्र में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अमलोह की अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस रैली में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब में तैयार किए गए करीब 1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। आम आदमी पार्टी के वर्करों में रैली को लेकर काफी उत्साह है।
खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे रैली में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अमलोह के गांव शाहपुर में बनाए गए मुख्यमंत्री खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अनाज मंडी में होने वाली प्रदेश स्तरीय रैली में पहुंचेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।
सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान पंजाब के प्रसिद्ध पंजाबी गायक रंजीत बावा भी विशेष रूप से पहुंचेंगे और अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
