लखनऊः उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार आईपीएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार की देर रात को 55 पीसीएस और 3 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. इस फेरबदल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के उप जिलाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और अलग-अलग विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. आईएएस शैलेंद्र कुमार सिंह को सीडीओ फिरोजाबाद, प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण और वंदना त्रिपाठी अपर आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है.
बता दें कि इस तबादले के तहत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और वाराणसी सहित कई जगहों पर अधिकारियों की जिममेदारियां बदली गई हैं. जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है. लिस्ट के अनुसार मेरठ विकास प्राधिकरण में सचिव रहे बृजेश कुमार सिंह को विशेष कार्यधिकारी, नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं नोएडा में विशेष कार्याधिकारी रहे क्रांति शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी, दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र और बुलंदशहर की जिम्मेदारी दी गई है.
अधिकारियों के तबादले की सूची
| क्र. | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | श्री अमरपाल सिंह | अपर आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल | अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल |
| 2 | श्री विवेक कुमार मिश्रा | सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण | सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण |
| 3 | श्री सुशील प्रताप सिंह | सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण | सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण |
| 4 | श्री अतुल कुमार | कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय | सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं संयुक्त निदेशक (प्रशासन), नागरिक उड्डयन निदेशालय |
| 5 | डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा | सचिव, वाराणसी विकास प्राधिकरण | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), हापुड़ |
| 6 | श्री पंकज कुमार | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ | अपर आयुक्त, चित्रकूट धाम मंडल |
| 7 | श्री बृजेश कुमार सिंह | सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण | विशेष कार्याधिकारी, नोएडा |
| 8 | श्री क्रांति शेखर सिंह | विशेष कार्याधिकारी, नोएडा | विशेष कार्याधिकारी, दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा), बुलंदशहर |
| 9 | श्री ज्ञान चन्द्र गुप्ता | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), बस्ती | संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद |
| 10 | श्री सुनंदु सुधाकरन | अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), बस्ती |
| 11 | श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), संतकबीर नगर |
| 12 | श्री ऋषिकांत राजवंशी | उप जिलाधिकारी, बलिया | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बांदा |
| 13 | श्री सत्य प्रकाश-3 | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), संतकबीर नगर | महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ |
| 14 | श्री माया शंकर यादव | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बांदा | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ |
| 15 | श्री अखिलेश | अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद |
| 16 | श्री शशि भूषण | अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल | अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल |
| 17 | श्री धीरज श्रीवास्तव | संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अमेठी |
| 18 | श्रीमती ज्योति सिंह | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अमेठी | अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल |
| 19 | श्रीमती जयजीत कौर होरा | अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल | कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय |
| 20 | श्रीमती अपूर्वा यादव | उप जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर | उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय |
| 21 | श्री सौम्य मिश्रा | विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी | उप जिलाधिकारी, प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण एवं विशेष कार्याधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण |
| 22 | श्री रामकुमार | विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी | सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी |
| 23 | श्री आकाश कुमार | उप जिलाधिकारी, लखनऊ | उप जिलाधिकारी, बहराइच |
| 24 | श्री अनिल कुमार यादव | सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी | उप जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर |
| 25 | श्रीमती ऋतु प्रिया | विशेष कार्याधिकारी, कानपुर विकास प्राधिकरण | उप जिलाधिकारी, झांसी |
| 26 | डॉ. गजेंद्र पाल सिंह | उप जिलाधिकारी, अलीगढ़ | उप जिलाधिकारी, बलरामपुर |
| 27 | श्री अजय कुमार शर्मा | विशेष कार्याधिकारी, ग्रेटर नोएडा | उप जिलाधिकारी, अलीगढ़ |
| 28 | श्री विवेक कुमार शुक्ला | उप जिलाधिकारी, प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण एवं विशेष कार्याधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण | विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी |
| 29 | श्री संदीप कुमार तिवारी | उप जिलाधिकारी, प्रयागराज | उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद |
| 30 | श्री रामवीर सिंह | सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद | उप जिलाधिकारी, अलीगढ़ |
| 31 | श्रीमती आरती | उप जिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी | सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद |
| 32 | श्री आलोक कुमार वर्मा | अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल | सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण |
| 33 | श्री राजेश कुमार मिश्रा | सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), उन्नाव |
| 34 | श्री रमेश यादव | अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल | अपर आयुक्त, मेरठ मंडल |
| 35 | श्री सुशील कुमार गौड़ | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), उन्नाव | उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी |
| 36 | श्री विनय कुमार सिंह-2 | अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), वाराणसी | सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण |
| 37 | श्री कुलदीप सिंह | नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर | अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), वाराणसी |
| 38 | श्री रामकेश सिंह | महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ | नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर |
| 39 | श्री अविनाश त्रिपाठी | उपनिदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ |
| 40 | श्री आनंद कुमार सिंह | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), रामपुर | उपनिदेशक (प्रशासन), खेल निदेशालय, लखनऊ |
| 41 | डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय | उपनिदेशक (प्रशासन), खेल निदेशालय, लखनऊ | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), रामपुर |
| 42 | श्री विवेक कुमार यादव | अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल | अपर आयुक्त, आगरा मंडल |
| 43 | श्री माधव उपाध्याय | उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद | उप जिलाधिकारी, हरदोई |
| 44 | श्री चन्द्र प्रकाश पाण्डेय | सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी | उप जिलाधिकारी, कानपुर देहात |
| 45 | श्री नरेंद्र सिंह यादव | उप जिलाधिकारी, कानपुर देहात | सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी |
| 46 | श्रीमती ज्योत्स्ना | उप जिलाधिकारी, जौनपुर | उप जिलाधिकारी, हापुड़ |
| 47 | श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय | उप जिलाधिकारी, हापुड़ | उप जिलाधिकारी, जौनपुर |
| 48 | श्री देवेंद्र सिंह | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), कन्नौज | अपर जिलाधिकारी (नगर), ट्रांस-गोमती, लखनऊ |
| 49 | श्री रतन | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चंदौली | अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), कन्नौज |
| 50 | श्री राज कुमार मित्तल | अपर जिलाधिकारी (नगर), ट्रांस-गोमती, लखनऊ | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चंदौली |
| 51 | श्री अतुल कुमार सिंह | उप जिलाधिकारी, शाहजहांपुर | उप जिलाधिकारी, बलिया |
| 52 | श्री संजय चावला | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी | महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ |
| 53 | श्री अशोक कुमार गुप्ता | महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी |
| 54 | श्री प्रिंस वर्मा | उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद | उप जिलाधिकारी, सहारनपुर |
| 55 | श्री कृष्ण राज सिंह | उप जिलाधिकारी, सहारनपुर | उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद |
ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी रहे अजय कुमार शर्मा क अलीगढ़ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं विवेक कुमार मिश्रा को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बदले गए एसडीएम
- ऋषिकांत राजवंशी को बलिया से बांदा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है.
- अपूर्वा यादव को मुजफ्फरनगर से दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय में उप निदेशी की जिम्मेदारी दी गई है.
- डॉ. गजेंद्र पाल को अलीगढ़ से बलरामपुर का एसडीएम बनाया गया है.
- आकाश कुमार को लखनऊ से बहराइच भेजा गया है.
- अनिल कुमार यादव को वाराणसी नगर निगम से मुजफ्फरनगर का एसडीएम बनाया गया है.
- संदीप कुमार तिवारी को प्रयागराज से मुरादाबाद भेजा गया है.
- रामवीर सिंह को मुरादाबाद नगर निगम से अलीगढ़ का एसडीएम बनाया गया है.
- माधव उपाध्याय को मुरादाबाद से हरदोई का एसडीएम बनाया गया है.
- ज्योत्सना को जौनपुर से हापुड़ और रमेश चंद्र पांडेय को हापुड़ से जौनपुर भेजा गया है.
अयोध्या में भी बदले गए अधिकारी
अयोध्या तीर्थ विकास परिषद में भी बदलाव किया गया है. ज्ञान चंद्र गुप्ता को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. वहीं आलोक कुमार को अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है.
