देहरादून। प्रदेश में स्वगणना सोमवार से शुरू होगी। राज्यपाल डा ढाल सिंह बिसेन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वगणना कर इसकी शुरुआत करेंगे। स्वगणना व जनगणना के लिए निदेशालय ने छात्रों व कर्मचारियों पर विशेष फोकस किया है। इसके लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।
प्रदेश में जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत 16 नवंबर को स्वगणना से होगी। इस दौरान प्रदेश के तकरीबन 1.27 करोड़ व्यक्तियों की गणना की जानी है। इस स्वगणना में 40 प्रश्न पूछे जाने हैं। जिसमें धर्म व जाति के संबंध में भी जानकारी देनी है।
स्वगणना के बाद एक नवंबर से घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू होगा। स्वगणना के लिए जनगणना निदेशालय ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। जनगणना के लिए 35 हजार कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
