चंडीगढ़ : हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जैविक खाद पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी देने की तैयारी की जा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि इसका लाभ ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को दिया जाएगा।
कृषि मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ जैविक खाद की उपलब्धता आसान बनाने के लिए विक्रेताओं से जुड़े लाइसेंस नियमों में ढील देने का निर्णय लिया गया है।
जैविक खाद सब्सिडी के लिए पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ (MFMB) पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को जैविक खादों की खरीद पर 80 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
इस वित्तीय सहायता का सीधा उद्देश्य किसानों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करना, मिट्टी की जैविक गुणवत्ता (Soil Organic Health) को सुधारना और पर्यावरण-अनुकूल खेती को बढ़ावा देना है।
