यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट में हिंदुओ का नाम कटने और मुस्लिम वोटरों का नाम बढ़ने की बात कहकर नई बहस को छेड़ दिया है। सीएम योगी के दावे पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि यह डाटा उन्हें कैसे मिला। सीएम योगी ने अब इसका भी जवाब दे दिया है। उन्होंने बकायदे यह भी बताया है कि एसआईआर के बाद कितने हिंदू वोटर घटे हैं और कितने मुस्लिम वोटर बढ़ गए हैं। चुनाव आयोग को भी इसके लिए मेमोरेंडम दिया गया है। पूछा गया है कि यह नाम गायब कैसे हुए हैं? इस साजिश के पीछे कौन है?
आज तक चैनल के कार्यक्रम पंचायत में सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश चुनाव आयोग से मांग करें कि एसआईआर वापस लिया जाए। लेकिन वह नहीं मांग करेंगे। क्योंकि यूपी में मुस्लिम वोटरों की संख्या में 1.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि 1.27 करोड़ हिंदू वोटर घट गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि हम लोगों ने भी चुनाव आयोग में अपना मेमोरेंडर दिया है, पूछा है कि यह किन कारणों से हुआ है। अखिलेश यादव ने हिंदू वोटर घटने और मु्स्लिम वोटर बढ़ने के सीएम योगी के दावे पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि यह डाटा उन्हें कहा से मिला।
पीएम मोदी ने किस शहर में RBI के नए डेटा सेंटर का उद्घाटन किया?
सीएम योगी ने अखिलेश के इस सवाल का जवाब भी दिया है। सीएम योगी ने कहा कि मतदाता सूची सभी देख सकते हैं। योगी ने कहा कि एक करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं का नाम विधानसभा की सूची में नहीं है। 66 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनका नाम यूपी की पंचायत मतदाता सूची में तो है लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं है। 55 लाख ऐसे हिंदू मतदाता हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ पा रहे हैं लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। 18 और 19 लाख के ऐसे मतदाता हैं, जिनका नाम सूची से गायब हो गया है।
