यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। अभी हाल ही में भाजपा ने नई टीम का ऐलान किया था। भाजपा की राह पर अब कांग्रेस भी चल पड़ी है। सोमवार की शाम को कांग्रेस ने यूपी में मीडिया विभाग का पुनर्गठन करते हुए नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। कांग्रेस ने 86 कार्यकर्ताओं की लिस्ट जारी की है। जिसमें प्रियंका गुप्ता और संजीव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, छह क्षेत्रीय समन्वयक, 12 राज्य प्रवक्ता, 21 स्टेट मीडिया पैनलिस्ट, 45 जिला प्रवक्ता को नियुक्त किया है। कांग्रेस नेता ने बताया कि यह नवगठित टीम उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनता के मुद्दों को प्रखरता से मीडिया के समक्ष रखेगी।
क्षेत्रीय समन्वयक में मोइन हसन खान — पश्चिम क्षेत्र, राजेंद्र सागर — ब्रज क्षेत्र, प्रेम नारायण पाल — बुंदेलखंड क्षेत्र, डॉ. पूर्वी वर्मा — अवध क्षेत्र, ओम प्रकाश सरोज —प्रयाग क्षेत्र, पुनीत पाठक—पूर्व क्षेत्र बनाया गया है।
इसी तरह राज्य प्रवक्ता की लिस्ट में डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान, श्रीमती सिद्धि, सचिन रावत, रमेश कश्यप, डॉ. अलीमुल्ला खान, मोहम्मद फरहान, डॉ. मेराज हुसैन, सैयद मजहर हुसैन, एस. यू. फारूकी, डॉ. उमाशंकर पांडे, अंशू अवस्थी और डॉ. हिलाल नकवी को शामिल किया गया है।
स्टेट मीडियो पैनलिस्ट में मुरली मनोहर, उषा रानी कोरी, सरोज भारती, डॉ. राजकुमार मौर्य, मलिक जावेद अंसारी, कन्हैया लाल यादव भारतीय, राम रूप पटेल, अरशद रज़ा, हम्माम वाहिद, चांदिनी अहमद, हसीब अहमद, राजेश सिंह, हरिनाथ उपाध्याय, अशोक सिंह, अनिल शर्मा, अनुज गौतम, अजय चंद्र चौबे, विनायक धर द्विवेदी, राजेश तिवारी, आगा यूनुस, तमजीद अहमद का नाम है।
जिला प्रवक्ता की लिस्ट में राहुल राय, हिमांशु चौधरी, विवेक ओझा, शिव कुमार गौतम, मोहित श्याम, डॉ. यशवंत सिंह, सावित्री त्रिपाठी, प्रदीप सिंह एडवोकेट, अचिन्त्य त्रिपाठी, मान सिंह चौहान, पवन दीक्षित, रवि प्रताप सिंह, विशाल लोधी राजपूत, प्रो. अशोक कुमार कैथल, प्रशांत सिंह रैकवार, गौरव जैन, प्रेरणा जुबैरी, डॉ. राहुल राजभर, पियूष यादव, मिनहाज खान, अनिल यादव, पंखुरी पाठक, ईशान त्यागी, निघत अब्बास, डॉली शर्मा, अभिमन्यु त्यागी, प्रतिमा गोंड, एस.के. निगम, अमर हबीबुल्लाह, विश्वम्भर नाथ प्रजापति, विजय कुमार पाल, डॉ. उमेश गोंड, अमर दीप जैन, आशीष आनंद, आकिब नदीम कुरैशी, अरविंद सिंह, सूरज भान सिंह, डॉ. रत्ना एन. पांडेय, आसिफ जाह, सदफ जाफर शामिल हैं।
कांग्रेस में मुईन पठान का कद बढ़ा, वेस्ट जोन में जिम्मेदारी
रामपुर में आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया एंड पब्सिलिटी विंग में महत्वपूर्ण पदों पर अपने प्रतिनिधियों की तैनाती कर दी है। जिसमें रामपुर के अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी मुईन हसन खान उर्फ मुईन पठान को वेस्ट जोन का रीजनल को-आर्डिनेटर बनाया गया है।
सोमवार की देर शाम कांग्रेस के मीडिया एंड पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेरा की ओर से जो सूची जारी की गई है, उसमें रामपुर निवासी मुईन हसन खान का कद बढ़ाते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने पश्चिम जोन का क्षेत्रीय समन्वयक बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी कांग्रेस की ओर से कराई गई टेलेंट हंट में बेहतर प्रदर्शन के बाद मिली है। मालूम हो कि 1992 में मुईन पठान एनएसयूआई के रामपुर जिलाध्यक्ष हुआ करते थे, वर्ष 1994 में उन्हें प्रदेश महासचिव एनएसयूआई बनाया गया था। वह सीतापुर और मुरादाबाद में प्रभारी की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और वर्तमान में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव है।
