रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर साक्षी फाउंडेशन की अध्यक्ष और सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) की प्रसिद्ध अधिवक्ता, कानपुर की बेटी डॉक्टर साक्षी विद्यार्थी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें रक्षासूत्र (राखी) बांधा। इस अवसर पर साक्षी विद्यार्थी ने गृहमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। गृहमंत्री अमित शाह ने भी सामाजिक एवं न्यायिक कार्य करने एवं बेटियों को इंसाफ डिकर उन्हें समाज में मान सम्मान के साथ पुन स्थापित करने के कार्य को प्रशंसा किया तथा उन्हें सहर्ष आशीर्वाद देते हुए उनके सामाजिक कार्यों और कानूनी क्षेत्र में योगदान की सराहना की। साक्षी विद्यार्थी, जो कि मूल रूप से कानपुर से ताल्लुक रखती हैं, काफी समय से साक्षी फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जन-कल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में बतौर अधिवक्ता अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों से भी मजबूती से जुड़ी हुई हैं। मुलाकात के दौरान समाज सेवा, महिला सुरक्षा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई। साक्षी विद्यार्थी ने इस अवसर को बेहद गौरव और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि देश के गृहमंत्री से मिला यह स्नेह और मार्गदर्शन उन्हें समाज के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करने की ऊर्जा प्रदान करेगा।
