गोरखपुर, 04 अगस्त, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष ‘चैतन्य‘, गोरखपुर में
04 अगस्त, 2026 को संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 कर्मचारियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ‘ घोषित कर
नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में इज्जतनगर मंडल के काशीपुर स्टेशन पर लोको पायलट के पद पर कार्यरत श्री राजकुमार यादव एवं
वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत श्री निरंजन कुमार ने 13 मई, 2026 को रात्री पाली में गाड़ी संख्या 25014 में
कार्य के दौरान पीपलसाना-कठघर खण्डों के मध्य किमी. 16/7-6 पर ट्रैक पर एक पेड़ गिरा हुआ देखा। श्री यादव ने तत्काल
आपालकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका और यात्रियों के सहयोग से पेड़ को ट्रैक से हटाकर गाड़ी को आगे बढ़ाया। आगे बढ़ते
ही किमी. 14/11 पर देखा की ओवर हेड ट्रैक्शन (ओ.एच.ई.) से टीन शेड लटका हुआ है। उन्होने तुरन्त आपातकालीन ब्रेक
लगाकर गाड़ी को रोका और तत्काल इसकी सूचना पावर कंट्रोल, स्टेशन मास्टर पीपलसाना एवं ट्रेन मैनेजर को दिया। तत्पश्चात
टी.आर.डी. कर्मचारियों द्वारा टीन शेड हटाया गया। इसके उपरान्त गाड़ी का संचलन प्रारंभ हुआ। इन दोनों लोको पायलट के
सतर्कता से सम्भावित घटना को रोका जा सका।
वाराणसी मंडल के छपरा स्टेशन पर पार्सल कार्यालय में कार्यरत श्री विकास कुमार ने 22 मई, 2026 को गाड़ी संख्या 15909
के जनरेटर सह लगेजयान में अनलोडिंग के दौरान बुक/लोड किये गये सामानों में से धुआ निकलता हुआ देखकर तत्परता एवं
सतर्कता का परिचय देते हुए लोड सामानों को सुरक्षित उतरवाकर आग को बुझाया एवं संबन्धित अधिकारियों को सूचित किया
साथ ही संरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ सामानों को गोरखपुर स्टेशन पर अनलोड कराया। श्री कुमार की सर्तकता से एक
सम्भावित दुर्घटना को बचाया जा सका।
लखनऊ मंडल के झिलाही स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत श्री रविशंकर ने 02 मई, 2026 को गाड़ी संख्या
12565 को पास करते समय कोच संख्या 125009 में हैंगिंग पार्ट को ट्रैक से टकराते हुए देखकर तत्काल इसकी सूचना स्टेशन
मास्टर, मोतीगंज को दिया और गाड़ी को रूकवाया। तत्पश्चात गाड़ी के हैंगिग पार्ट को हटवाकर संरक्षा सुनिश्चित कर संचलन
प्रारभ किया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका।
इन रेल कर्मचारियों की कार्य के प्रति सजगता, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय है, जिसके लिये इन्हें महाप्रबन्धक श्री उदय
बोरवणकर ने नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
संरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए चार रेलकर्मी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित
Leave a Comment
Leave a Comment
