हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए यमुनानगर जिले के गांव खादरी निवासी भोपाल सिंह को मुख्यमंत्री का स्पेशल ऑफिसर (शिकायत निवारण/ग्रिवेंस रिड्रेसल) नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, भोपाल सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। वह मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी (ग्रिवेंस रिड्रेसल) के रूप में कार्य करेंगे और इस पद पर तब तक बने रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे रखना उचित समझेंगे।
सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि उनकी नियुक्ति से संबंधित सेवा शर्तें, वेतन-भत्ते और अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे।
