खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यानुसार रविवार को खटीमा में हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना, गम्भीर सिंह धामी,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट,अमित पांडे ,रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
